औद्योगिक विकास राज्यमंत्री बोले, अब ऐसे होगा अलीगढ़, हाथरस व आगरा का विकास

उत्तर प्रदेश के गन्ना, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हाथरस, आगरा व अलीगढ़ में विकास का ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री ने तैयार करा लिया है

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:49 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:49 AM (IST)
औद्योगिक विकास राज्यमंत्री बोले, अब ऐसे होगा अलीगढ़, हाथरस व आगरा का विकास
औद्योगिक विकास राज्यमंत्री बोले, अब ऐसे होगा अलीगढ़, हाथरस व आगरा का विकास

हाथरस (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के गन्ना, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हाथरस, आगरा व अलीगढ़ में विकास का ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री ने तैयार करा लिया है। सूबे के विकास के लिए डेढ़ वर्ष में चार लाख 86 हजार करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश हुआ है। जल्द ही एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी है।  आलू से अन्य उत्पादों के प्रोडक्शन के लिए अलीगढ़, हाथरस और आगरा में आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। इससे किसानों को आलू का उचित मूल्य मिल भी मिल सकेगा। इसका अलीगढ़ में कार्य तेजी से चल रहा है।

वे सिकंदराराऊ के गांव कचौरा में नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश की पहचान औद्योगिक प्रदेश के रूप में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेढ़ साल में गन्ना, आलू, धान के किसानों की समस्याओं को दूर किया है। पहली बार आलू का समर्थन मूल्य निर्धारित कर किसानों को नुकसान से बचाया है।

चीनी उत्पादन में यूपी पहले स्थान पर

प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, दुग्ध उत्पादन, चीनी उत्पादन में यूपी पहले स्थान पर है। देश की 38 प्रतिशत चीनी का उत्पादन यूपी में हो रहा है। सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने में भी यूपी अव्वल है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो नई शुगर मिलों का निर्माण कार्य भी चार माह में पूरा कर लिया जाएगा।

जल्द शुरू होगा जीटी रोड निर्माण कार्य

उन्होंने बताया कि एनएच-91 को फोरलेन करने की औपचारिकताएं केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी कर ली हैं। जल्द काम शुरू होगा। तहसील मुख्यालयों तक चौड़ी सड़कों, गांवों को जिला मुख्यालय से जोडऩे का कार्य सात मार्च से चल रहा है, जल्द पूरा होगा।

मंदिर आस्था का मुद्दा, विपक्षी पैरवी कर बन रहे रोड़ा

अलीगढ़ में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि राम मंदिर देश के लिए आस्था का मुद्दा है। सही समय आने पर यह जरूर बनेगा। कुछ विपक्षी कोर्ट में पैरवी कर इसमें रोड़ा अटका रहे हैं, लेकिन भाजपा राम मंदिर के लिए उनकी यह नीति नहीं चलने देगी। शहरों के नाम के साथ लोगों की आस्था जुड़ी होती है। उसी को ध्यान में रखते हए नाम बदले गए हैं। हालांकि वह अलीगढ़ के नाम पर बदले जाने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए। कहा, सही समय आने पर बताएंगे।

chat bot
आपका साथी