अलीगढ़ की सड़कों पर कमल संदेश रैली में बाइकों पर बिना हेलमेट दौड़े भाजपाई

हाथों में झंडे और जोशिले नारे आज हर तरफ हैं। बाइकों पर सवार युवकों का जोश देखते बन रहा है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:47 PM (IST)
अलीगढ़ की सड़कों पर कमल संदेश रैली में बाइकों पर बिना हेलमेट दौड़े भाजपाई
अलीगढ़ की सड़कों पर कमल संदेश रैली में बाइकों पर बिना हेलमेट दौड़े भाजपाई

अलीगढ़ (जेएनएन)। हाथों में झंडे और जोशिले नारे आज हर तरफ हैं। बाइकों पर सवार युवकों का जोश देखते बन रहा है। चुनाव का संदेश देने के लिए अलीगढ़ व हाथरस में शनिवार को निकाली जा रही कमल संदेश बाइक रैली में भाजपाई उमड़ पड़े। भाजपाइयों का हुजुम हर रोड पर दिखाई दिया।

 

20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

शहर, कोल, बरौली, खैर और अतरौली विधानसभा क्षेत्रों से शुरू हुई रैली नुमाइश मैदान पहुंची। करीब बीस हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का पार्टी नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा है।

 

तेजवीर हुई शामिल

नुमाइश मैदान से विशाल रैली शुरू हुई, जिसका समापन मथुरा रोड स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज में होगा। मथुरा के पूर्व सांसद और कोआपरेटिव बैंक उप्र के चेयरमैन तेजवीर सिंह रैली को हरी झंडी दिखाई।

अलग अंदाज में पूर्व मेयर

पूर्व मेयर शकुंतला भारती भले ही महिला हैं, लेकिन वे पुरुषों से कम नजर नहीं आईं। हाथ में  बाइक थामे भारती अलग  अंदाज  में दिखी। वे  कार्यकर्ताओं  में  जोश भरती  रहीं।

अधिकांश कार्यकर्ता बिना हेलमेट

रैली में शामिल किसी भी कार्यकर्ता के सिर पर हेलमेट नहीं है, जबकि शुक्रवार को ाजपा जिलाध्यक्ष व रैली संयोजकों का दावा था कि सभी के सिर पर हेलमेट होगा।

हेलमेट लगाकर शामिल हुए शिक्षा राज्य मंत्री

रैली का जोश कस्बों में भी दिखा। हर तरफ नारों की गूंज थी। अतरौली में कार्यकर्ताओं में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह जोश भर रहे थे। वे यहां एनेक्सी भवन से शुरू हुई बाइक रैली में शामिल हुए। अधिकांश कार्यकर्ता भले ही बिना हेलमेट लगाए थे, लेकिन शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह हेलमेट लगाकर रैली में बाइक पर थे।

 कई दिन से थीं तैयारी

रैली की तैयारी कई दिन से की  जा रहीं थी। इसके लिए बैठकें की गईं। जन संपर्क किए गए। खैर में भी यही हुई। इसका असर यह रहा कि सुबह से ही सड़कों पर युवक बाइक लिए नारे लगाते नजर आने लगे। अनेक  कार्यकर्ता  पैदल भी थे।

सुबह से ही गूंज नारे

इगलास और गंगीरी में भी भाजपाइयों में जोश कम था। पार्टी के अलावा जय श्रीराम और वंदेमातरम के जयकारे सुबह से ही गूंज रहे थे।

विधायक भी हेलमेट
बरौली विधायक दलवीर सिंह भी पार्टी के निर्देशों के अनुसार हेलमेट लगाकर रैली में शामिल हुए। इन्होंने कार्यकर्ताओं के अलावा आम आदमी को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी