विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown extension: सौ के नोटों पर थूक लगाकर गांव में फेंक गए बाइक सवार, ग्रामीणों में खलबली Aligarh News

By Sandeep SaxenaEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2020 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 01:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तहसील इगलास के गांव बिझेरा के निकट रविवार कोमुंह ढके हुए दो बाइक सवार युवकों ...और पढ़ें

Lockdown extension: सौ के नोटों पर थूक लगाकर गांव में फेंक गए बाइक सवार, ग्रामीणों में खलबली Aligarh News
Lockdown extension: सौ के नोटों पर थूक लगाकर गांव में फेंक गए बाइक सवार, ग्रामीणों में खलबली Aligarh News

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तहसील इगलास के गांव बिझेरा के निकट रविवार को मुंह ढके हुए दो बाइक सवार युवकों ने पहले सौ-सौ के पांच नोटों पर थूक लगाया और फिर फैंक कर भाग गए।

युवकों की इस हरकत को खेत में काम रही एक युवती ने देख लिया। युवती ने जानकारी ग्रामीणों को दी। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर नोटों को कब्जे में ले लिया है।

कोरोना का संक्रमण फैलाने की साजिश

ग्रामीणों के अनुसार बाइक चला रहे युवक ने अंगोछा से मुंह ढक रखा था। युवक ने पहले नोट को थूक लगाया और फैंक दिया। नोट फैंकने के बाद दोनों युवक भाग गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक कोरोना संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से नोट फैंक कर गए हैं।

किसी ग्रामीण की नोट उठाने की हिम्मत भी नहीं हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि नोटों को कब्जे में लिया गया है। इस सम्बंध में जांच की जा रही है।

इमाम समेत 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

शाहजमाल मस्जिद में ठहरे संक्रमित युवक के संपर्क में रहे पांच अन्य युवक व गोविंद नगर के 13 लोगों के सैंपल जांच में निगेटिव आए हैं। शुक्रवार को 29 सैंपल लिए गए थे। इनमें एक डॉक्टर, एक अफसर व कुछ पुलिसकर्मियों के सैैंपल भी थे। वे लगातार संदिग्ध मरीजों के बीच में हैं। सभी का सैंपल निगेटिव रहा। एक व्यक्ति का सैंपल खराब हो गया। एएमयू के जेएन मेडिकल में अब तक 1659 सैंपलों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 132 सैंपल जांच को आए थे। इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं निकला है। संक्रमित युवक के जंगलगढ़ी स्थित नुमानिया मस्जिद में 13 से 16 अप्रैल तक जमात के साथ ठहरने की बात सामने आई थी। विशेषज्ञ डॉ. शुएब अंसारी के नेतृत्व में टीम जंगलगढ़ी पहुंची और 23 लोगों के सैंपल लिए। तीन सैंपल हड्डी गोदाम से लिए गए। दीनदयाल अस्पताल के माइक्रोबायलॉलिस्ट डॉ. वैभव के साथ टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से नौ लोगों के सैंपल लिए। इन लोगों की दूसरे जनपद व राज्य की यात्रा संबंधी शिकायतें मिली थीं। इनमें हरदुआगंज की बच्ची भी है।