Live Aligarh Coronavirus news update: आठ माह का बच्चा निकला corona पॉजिटिव, परिवार में खलबली

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जेएन मेडिकल में भर्ती एक आठ माह के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा है कि यह बच्चा कई दिन से मेडिकल में भर्ती था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 14 May 2020 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 08:13 PM (IST)
Live Aligarh Coronavirus news update: आठ माह का बच्चा निकला corona पॉजिटिव, परिवार में खलबली
Live Aligarh Coronavirus news update: आठ माह का बच्चा निकला corona पॉजिटिव, परिवार में खलबली

अलीगढ़ जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जेएन मेडिकल में भर्ती एक आठ माह के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा है कि यह बच्चा कई दिन से मेडिकल में भर्ती था। इस बच्चे की कोरोना की जांच कराई गई, जो पॉजिटिव निकली है।बच्‍चे के माता पिता जमालपुर में रहते हैं। पॉजिटिव आने से परिवार व जमालपुर के लोगों में खलबली मच गई है। अब अलीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है तथा छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रशासन का दावा तो दूसरे लॉकडाउन में राहत वाला था। वर्तमान की भयाभय स्थिति से संकेत अच्छे नहीं मिल रहे हैं। कोरोना निरंतर हावी होता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश भर में चल रहा तीसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने को है, लेकिन शहर अलीगढ़ की स्थिति ठीक नहीं है।

कोरोना वायरस आक्रामक हो गया

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना वायरस गुरुवार को और अधिक आक्रामक हो गया। जेएन मेडिकल में भर्ती एक और पॉजिटिव की मौत हो गई। मामू भांजा निवासी इस मरीज की एक दिन पहले ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। खास बात यह है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। कोरोना से संक्रमित मरीज पहले से ही 67 हैं।

कोरोना से मौत का आंकड़ा छह पर पहुंचा

अलीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी समेत अब तक छह की मौत हो चुकी हैं और 66 संक्रमित हो मिल चुके इैं। शहर का आधे से ज्यादा प्रमुख इलाका हॉटस्पॉट है। जहांं कफ्र्यू जैसे हालात हैं। लोगों की शक्ल खिड़की व जंगलों में दिख रही है। जबकि तीसरा लॉकडॉउन खत्म होने को है। प्रशासन का दावा तो दूसरे लॉकडाउन में राहत वाला था। वर्तमान की भयाभय स्थिति से संकेत अच्छे नहीं मिल रहे हैं। कोरोना निरंतर हावी होता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश भर में चल रहा तीसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने को है, लेकिन शहर अलीगढ़ की स्थिति ठीक नहीं है।

chat bot
आपका साथी