आओ रोपें अच्‍छे पौधे अभियान से जुड़े अलीगढ़़ लोग, जगह-जगह हुआ पौधरोपण Aligarh news

पर्यावरण बनायेे रखने के लिए दैनिक जागरण की ओर से आरो रोपें अच्‍छे पौध अभियान चलाया गया जिसकी शुरुआत शनिवार को की गयी। इस दौरान अलीगढ़़ में जगह जगह पौधे रोपे गए। दैनिक जागरण ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 11:13 AM (IST)
आओ रोपें अच्‍छे पौधे अभियान से जुड़े अलीगढ़़ लोग, जगह-जगह हुआ पौधरोपण  Aligarh news
दैनिक जागरण के आओ रोपें अच्‍छे पौधे अभियान के तहत पौधरोपण करते लोग।

अलीगढ़, जेएनएन । पर्यावरण बनायेे रखने के लिए दैनिक जागरण की ओर से आरो रोपें अच्‍छे पौध अभियान चलाया गया, जिसकी शुरुआत शनिवार को की गयी। इस दौरान अलीगढ़़ में  जगह जगह पौधे रोपे गए। दैनिक जागरण ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। इसमें आप सभी का सहयोग और साथ चाहिए, यदि हम सभी संकल्प के साथ लग जाएं तो इस लक्ष्य को पाने में कोई मुश्किल नहीं है। जिले में विभिन्‍न जगहों पर हुए पौधारोपण कार्यक्रम को तस्‍वीरों के जरिए देखें। 

विधायक व एमएलसी ने किया पौधारोपण

अलीगढ़ की गंगाधाम कालोनी में पौधरोपण अभियान की शुरूआत करते विधायक अनिल पाराशर व एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह, इस मौके पर पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

दैनिक जागरण के अभियान के तहत पौधा रोपण करते मेयर मोहम्मद फुरकान, व सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद।

कमिश्नरी कैम्प कार्यालय में दैनिक जागरण के अभियान के तहत पौधा रोपण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल।

 

हरदुआगंज के रसिक टावर में पौधरोपण करते एमडी बांकेबिहारी बंसल आदि।

वृक्ष ही धरा का श्रंगार

अकराबाद विकास खण्ड के गांव आमांमदापुर में शनिवार को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार उर्फ राजू जाटव एवं पूर्व प्रधान विजयकुमार उपाध्याय ने दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर गांव के सार्वजनिक स्थान चकरोड, के सहारे जामुन व बड़हल के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत कर दी है।पूर्व प्रधान विजय कुमार उपाध्याय ने कहा है कि वृक्ष ही धरा का श्रंगार है। इनके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़पौधों से मिलने वाली आक्सीजन मनुष्य के लिए जीवनदायिनी है तथा पर्यावरण में वृक्षों का विशेष योगदान है। उन्होंने गांव के सार्वजनिक स्थानों स्कूल,चकरोंडों के सहारे, शमशान, खलिहानों आदि में एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है।यही नहींं ग्राम प्रधान ने अभियान में लगाये गये पौधों की देखभाल व सुरक्षा की भी जिम्मेदारी उठाने की बात कही है।

कालेज प्रबंधक ने किया पौधारोपण

दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर पौधा रोपण करते श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंधक गौरव शर्मा।

शिक्षका आशा रानी मिश्रा ने प्राथमिक स्कूल धनीपुर में किया पौधारोपण।

chat bot
आपका साथी