JN Medical Para Medical Staff On Strike : सैलरी न मिलने पर AMU जेएन मेडिकल कॉलेज का पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ठेके पर कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ व सुरक्षा गार्ड गुरुवार को हड़ताल पर चले गए हैं । उन्हें चार महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों से बातचीत के प्रयास में लगा हुआ है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:46 PM (IST)
JN Medical Para Medical Staff On Strike : सैलरी न मिलने पर  AMU जेएन मेडिकल कॉलेज का पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर
अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों से बातचीत के प्रयास में लगा हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ठेके पर कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ व सुरक्षा गार्ड गुरुवार को हड़ताल पर चले गए हैं । उन्हें चार महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। इससे अस्पताल का कामकाज प्रभावित हो गया है। अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों से बातचीत के प्रयास में लगा हुआ है। 

 यह है मामला

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 152 कर्मचारी ठेके पर कार्यरत हैं। इनमें कुछ पैरामेडिकल स्टॉफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो कुछ सुरक्षा गार्ड का। ठेकेदार उन्हें चार महीने से तनख्वाह नहीं दी है। इसससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सुरक्षा गार्ड बिलाल अहमद ने बताया कि तनख्वाह के लिए कई बार ठेकेदार से बात हुई है लेकिन उसने किसी का भुगतान नहीं किया। अस्पताल प्रशासन को भी इसकी जानकारी है। तनख्वाह न मिलने के कारण आज सभी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। बिलाल के अनुसार ठेकेदार ने नई व्यवस्था और कर दी है। अब जो भी नई तैनाती की जाएगी। उस स्टाफ को 30 से 50 फीसद कम तनख्वाह दी जाएगी। इसलिए ठेकेदारी प्रथा को भी खत्म करने की मांग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी