शिक्षक संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने ली शिक्षक हित में काम करने की शपथ Aligarh news

बैठक में अशोक चौधरी ने कहा कि संगठन पूर्ण ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करता रहेगा।इसके अलावा भी बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे गए। संगठन के संरक्षक बनवारी सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 03:55 PM (IST)
शिक्षक संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने ली शिक्षक हित में काम करने की शपथ Aligarh news
बीआरसी कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चंडौस की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन।  बीआरसी कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चंडौस की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक हरकेश शर्मा द्वारा ब्लॉक के अध्यक्ष मंत्री सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को संगठन में आस्था रखने एवं शिक्षक हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर मौजूद शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

 

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा संगठन

अशोक चौधरी ने कहा कि संगठन पूर्ण ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करता रहेगा। इसके अलावा भी बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे गए। संगठन के संरक्षक बनवारी सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन संगठन के अध्यक्ष अमित चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी, प्रताप सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, शिखा अग्रवाल, निरुपमा सिंह, अंजू चौधरी, इंदु राजपूत, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, अशोक वर्मा अमित सारस्वत,सत्येंद्र सिंह, रेखा चौहान, शैलेंद्र सिंह राणा, ऋतु सिंह,कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी