किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम Aligarh news

किसानोंं के आंदोलन के समर्थन में इगलास कस्बा में तहसील के सामने भारतीय किसान यूनियन ने धरना देकर सड़क पर जाम लगा दिया। वेे हरियाणा व पंजाव के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:38 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:38 PM (IST)
किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम Aligarh news
बाद में अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर ज्ञापन लेकर जाम खुलवा दिया।

अलीगढ़, जेएनएन : किसानोंं के आंदोलन के समर्थन में इगलास कस्बा में तहसील के सामने भारतीय किसान यूनियन ने धरना देकर सड़क पर जाम लगा दिया। वेे हरियाणा व पंजाव के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर ज्ञापन लेकर जाम खुलवा दिया।

आश्‍वासन के बाद माने

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर शनिवार को चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए। दोपहर एक बजे के बाद सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इससे हाथरस मार्ग पर जाम लग गया। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानून को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर रोककर उनके साथ पुलिस द्वारा बर्बरता की गई। किसानों ने मांग रखी कि कृषि कानून को वापस लिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाए। विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। बेसहारा पशुओं को पकड़ कर आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए। मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। पंचायती धरने की अध्यक्षता विक्रम सिंह व संचालन हरपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर हीरा सिंह, रघुवीर सिंह, रणवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, ओंकार सिंह, देवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, कमल कुमार, वीरेंद्र सिंह, गोकुल चंद, दानवीर सिंह, सूरजभान सिंह, वीरेंद्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी