CAA 2019 : हाथरस में जामा मस्जिद के बाहर पुलिस पर फेंके पत्थर, लाठीचार्ज, हंगामा

एएमयू में हुए बवाल की आंच शुक्रवार को हाथरस भी पहुंच गई। तहसील सिकंदराराऊ में जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के सामने नमाज पढऩे आ रहे लोगों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 04:01 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 08:29 AM (IST)
CAA 2019 : हाथरस में जामा मस्जिद के बाहर पुलिस पर फेंके पत्थर, लाठीचार्ज, हंगामा
CAA 2019 : हाथरस में जामा मस्जिद के बाहर पुलिस पर फेंके पत्थर, लाठीचार्ज, हंगामा

हाथरस [जेएनएन]। अलीगढ़ के एएमयू में हुए बवाल की आंच शुक्रवार को हाथरस भी पहुंच गई। तहसील सिकंदराराऊ में जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के सामने नमाज पढऩे आ रहे लोगों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पुलिस ने धारा 144 लागू होने और नारेबाजी करने से मना किया तो इन लोगों ने हंगामा किया और पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे खराब हुए माहौल को पुलिस ने शांत करने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पत्थर फेंकने वाले लोगों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम, एसडीएम आदि मय के फोर्स के पहुंच गए। घटना में शमिल चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन्हें छुड़ाने के लिए जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी व प्रदर्शन चल रहा है।

गांधी की तस्वीर व तिरंगा लेकर आए लोग

नमाज पढऩे के लिए जा रहे लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में महात्मा गांधी और तिरंगा झंडा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने नारेबाजी करने से मना किया तो विवाद हो गया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन की नजर सुबह से ही शुक्रवार पर थी। शांति पूर्वक जुमे की नमाज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

पहले से है धारा 144 लागू

धारा 144 पहले ही लागू कर दी थी। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों से बातचीत कर ली थी। जुमे की नमाज के दिन शहर के माहौल को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ी। एक दिन पहले गुरुवार को सपाइयों के प्रदर्शन से माहौल गर्म हो गया था।

chat bot
आपका साथी