राज्यमंत्री के प्रवास से समस्याओं के निदान की आस

प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण व नियोजन राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश समस्याएं सुनने के साथ चुनावी जमीन तो तैयार कर रहे हैं। तीन दिवस प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को वे सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांवों में रहे। इस दौरान वे तमाम समस्याएं उनके सामने रखी गईं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:19 AM (IST)
राज्यमंत्री के प्रवास से समस्याओं के निदान की आस
भाजपा अपनी पैठ अधिक मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से संपर्क बढ़ा भाजपा अपनी पैठ अधिक मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। सामाजिक संपर्क अभियान के तहत अनुसूचित समाज के लोगों के बीच प्रवास में प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण व नियोजन राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश समस्याएं सुनने के साथ चुनावी जमीन तो तैयार कर रहे हैं। तीन दिवस प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन वे सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांवों में रहे। इस दौरान वे तमाम समस्याएं उनके सामने रखी गईं, जिनका लंबे समय से निदान नहीं हो सका है। राज्यमंत्री ने अब निदान की उम्मीद भी बंधाई है।

यह हैं समस्‍या 

इन समस्याओं में सबसे अहम पीने के पानी के संकट की थी। थी। वे एक के बाद एक गांव बढ़ते गए और समस्याएं सामने आती गईं। कहीं जल निकासी तो कहीं आवास आवंटन में दिक्कत तो कहीं राशन न मिलने की परेशानियां लिए लोग उनके सामने थे। गांव केवलगढ़ी, गढ़ी कछवाया, नगला फार्म, खरवा, सूरजपुर व पुरदिल नगर में जाकर उन्होंने अनुसूचित समाज के लोगों से बात की। गांव केवलगढ़ी पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत की। साथ ही रसोई गैस के दाम बढ़ने से हो रही परेशानियां भी बताईं। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गांव कछवाया में लोगों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की। जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग भी प्रमुख थी। गांव में डा. आंबेडकर पार्क में मूर्ति न लगवाने की ग्रामीणों ने शिकायत की। यहां डा. धर्मेश ने लोगों के साथ संवाद किया। वे बुधवार को हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्रवास करेंगे।

दूसरों दलों की आलोचना, भाजपा के बताए गुण

प्रवास के दौरान डा. धर्मेश ने लोगों को सरकारी की योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। पार्टी की नीतियां बता चुनाव का निकट होना भी याद दिलाया। फिर राजनीतिक रंग में आ गए। दूसरे दलों की सरकारों की आलोचना करने के साथ ही बोले, अब केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों से लोगों संतुष्ट हैं। बसपा के कार्यकाल में सिर्फ आपके वोटों को बेचा गया। आपको विकास से दूर रखा गया। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के विकास के लिए कई कार्य किए हैं।

chat bot
आपका साथी