Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में हाथरस के युवक की मौत Hathras news

मथुरा जिले के सुरीर यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही बैगनआर कार डिवाइडर में टकरा गई। खिड़की खोल कर नीचे उतर रहे युवक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्क

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 02:43 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 02:43 PM (IST)
Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में हाथरस के युवक की मौत Hathras news
Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में हाथरस के युवक की मौत Hathras news

हाथरस [जेएनएन]। मथुरा जिले के सुरीर यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही बैगनआर कार डिवाइडर में टकरा गई। खिड़की खोल कर नीचे उतर रहे युवक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की  सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि घायल साथी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

 हाथरस सादाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर बारू के युवक तहसीलदार (42) पुत्र केदार सिंह शनिवार की रात नोएडा से कारा द्वारा वापस अपने घर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के समीप चालक की झपकी लग गई। इससे अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर में टकरा गई। इसके बाद खिड़की खोलकर कार से नीचे उतरते समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक तहसीलदार को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल मेंं भिजवाया।

मृतक के घर पर लगी भीड़

 मृतक के शव को कब्जे में लेकर मथुरा के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। तमाम परिचित लोग मृतक के घर सांत्वना देने पहुंच गए। जबकि करीबी रिश्तेदार व परिचित मथुरा के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी