Hathras Coronavirus news update: 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद छोड़े गए 125 लोग

14 दिन के क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद लोगों को घर भेजने की प्रकिया शुरू हो गई है। सासनी के दो क्वारंटाइन केंद्रों में रखे गए 21 लोगों को मुक्त किया गया था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 09:23 AM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 09:23 AM (IST)
Hathras Coronavirus news update: 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद छोड़े गए 125 लोग
Hathras Coronavirus news update: 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद छोड़े गए 125 लोग

हाथरस [जेएनएन]: 14 दिन के क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद लोगों को घर भेजने की प्रकिया शुरू हो गई है। सासनी के दो क्वारंटाइन केंद्रों में रखे गए 21 लोगों को मुक्त किया गया था। यह संख्या 125 तक पहुंच गई। इनमें 78 लोग सादाबाद के छोड़े गए हैैं जो वहां के आरबी गौतम स्कूल में क्वारंटाइन थे। कुल 171 लोगों में से अब 46 लोग ही क्वारंटाइन केंद्रों में रोके गए हैं, जिनको 14 दिन का वक्त पूरा होने पर ही छोड़ा जाएगा।

जमातियों के संपर्क में थे ये लोग

निजामुद्दीन के तब्लीगी जमातियों के संक्रमित पाए जाने पर जिलेभर से चेङ्क्षकग कर तमाम जमातियों को पकड़ा गया था। सोमवार को सासनी में क्वारंटान सात लोगों को मुक्त किया गया। ये लोग तब्लीगी जमातियों के साथ संपर्क में रहने के कारण यहां रखे गए थे। सभी के सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सातों लोग निनामई, न्यू बिजलीघर, ऊसवा आदि गांवों के रहने वाले हैं। उन्हें अभी घरों में रहने की हिदायत दी गई है। वहीं प्रकाश एकेडमी में क्वारंटाइन किए गए 14 लोगों को भी सोमवार की शाम को मुक्त किया गया था। प्रशासन की ओर से छोड़े गए लोगों को आटा, चावल और अन्य सामान का पैकेट भी दिया गया है। 

जमातियों को भिजवाया आजमगढ़

31 मार्च को लाला के नगला इलाके से 11 जमाती पकड़े गए थे। ये लोग तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए थे और यहां एक मकान में रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में क्वारंटाइन किया था। इन सभी के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को इन्हें आजमगढ़ भिजवाया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि उन्हें आजमगढ़ भिजवाने के साथ उनकी सूची आजमगढ़ प्रशासन को भेजी गई है, ताकि प्रशासन उन पर नजर रख सके।

गांव के पांच लोग मुक्त

सासनी के  केएल जैन इंटर कालेज में क्वारंटाइन नगला भूरा के पांच लोगों को मंगलवार को मुक्त किया गया। इन्हें एक अप्रैल को पकड़ा गया था। ये लोग तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

आगरा के पारस अस्पताल से लौटे लोगों को किया क्वारंटाइन

आगरा के पारस अस्पताल में इलाज कराकर घर लौटे मरीज की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत के बाद जिले के जो लोग उस अस्पताल में इलाज कराकर लौटे हैैं उन्हें खोजकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। ग्राम सठिया के ऐसे ही दो लोगों को सोमवार को पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में क्वारंटाइन किया, जबकि ग्राम महमूदपुर निवासी एक व्यक्ति घर पर नहीं मिला। वह भी पारस हॉस्पिटल आगरा से इलाज कराकर लौटा है।

chat bot
आपका साथी