Aligarh News: घर में अकेली युवती की जलकर मौत, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुल‍िस

मसूदाबाद निवासी मधु गर्ग एक कारखाने में मजदूरी करती हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। घर में अकेली बेटी भूमिका गर्ग थी। मंगलवार को मधु काम पर चली गईं। रात में लौटकर आई तो बेटी जली हुई अवस्था में पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मधु ने अपने देवर उसके बेटे आदि पर पारिवारिक विवाद में हत्या का आरोप लगाया।

By Sumit Kumar Sharma Edited By: Vinay Saxena Publish:Thu, 11 Apr 2024 09:11 AM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2024 09:11 AM (IST)
Aligarh News: घर में अकेली युवती की जलकर मौत, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुल‍िस
घर में अकेली युवती की जलकर मौत। - सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मसूदाबाद में मंगलवार को घर में अकेली एक युवती की जलकर मृत्यु हो गई। मां ने मकान के बंटवारे के विवाद में देवर व उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर देररात तक हंगामा हुआ। इसके चलते अंतिम संस्कार रुकवाना पड़ा। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट व अन्य निशान नहीं है। जलने से मृत्यु की बात सामने आई है।

मसूदाबाद निवासी मधु गर्ग एक कारखाने में मजदूरी करती हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। घर में अकेली बेटी भूमिका गर्ग थी। मंगलवार को मधु काम पर चली गईं। रात में लौटकर आई तो बेटी जली हुई अवस्था में पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

मधु ने अपने देवर, उसके बेटे आदि पर पारिवारिक विवाद में हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद अन्य स्वजन शव को लेकर नुमाइश मैदान पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी थी। तभी मधु ने पुलिस को सूचना दे दी। कहा कि उसकी बेटी को जलाकर मार दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बन्नादेवी थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की मां ने तहरीर दी है। इसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी