खेल से होता है बच्चों का सर्वांगिण विकास

अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र के गांव अर्निया स्थित हरदम सिंह इंटर कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 12:59 AM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 12:59 AM (IST)
खेल से होता है बच्चों  
का सर्वांगिण विकास
खेल से होता है बच्चों का सर्वांगिण विकास

अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र के गांव अर्निया स्थित हरदम सिंह इंटर कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ आलोक सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद का विशेष महत्व है। खेलकूद से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेल में भी देश का नाम रोशन करने का आव्हान किया। प्रबंधक डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय में खेलों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रतिभाग किया। संचालन प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह, बिजेन्द्र सिंह, राज चौधरी, रनवीर सिंह, डा. रोहित सिंह, युद्धिष्ठिर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अजीत सिंह, जगवीर सिंह, दीपमाला, रेनू सिंह आदि थे। शनिवार को प्रतियोगिताओं के साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी