पांच माह से जल निगम के कर्मचारियों को न तो मिला वेतन और न ही पेंशन, ये है वजह Aligarh News

जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। करीब 300 रिटायर्ड कर्मी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन ये कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। राहत शासन स्तर से मिलनी है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 03:40 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 03:40 PM (IST)
पांच माह से जल निगम के कर्मचारियों को न तो मिला वेतन और न ही पेंशन, ये है वजह Aligarh News
जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है।

अलीगढ़, जेएनएन। जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। करीब 300 रिटायर्ड कर्मी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन ये कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। राहत शासन स्तर से मिलनी है। फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।  पिछले माह मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा था। मगर कोई राहत नहीं मिली है। जल निगम कर्मचारियों ने अपनी मांग और समस्याओं के निस्तारण के लिए छह सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है। 

कर्मचारियों ने उठाई मांग

अलीगढ़ जल निगम में 250 नियमित कर्मचारी, अधिकारी व करीब 300 पेंशनर हैं। पिछले पांच महीने से किसी को वेतन नहीं मिला है। पेंशनर भी परेशान हैं। 2016 से वेतन व पेंशन रुकी हुई है। शासन स्तर से उनके वेतन व पेंशन का भुगतान होना है। कई परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। लगातार मांग होने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। पिछले माह मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा था। मगर कोई राहत नहीं मिली है। जल निगम कर्मचारियों ने अपनी मांग और समस्याओं के निस्तारण के लिए छह सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है। 

chat bot
आपका साथी