अलीगढ़ में पंजाब के मुंख्यमंत्री व कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका

Ferozepur PM Modi security अकराबाद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कौड़ियागंज व अकराबाद में सोनिया गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 Jan 2022 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jan 2022 05:43 PM (IST)
अलीगढ़ में पंजाब के मुंख्यमंत्री व कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका
सोनिया गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अकराबाद में  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कौड़ियागंज व अकराबाद में सोनिया गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। साथ ही  मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी मुर्दाबाद के नारे लगाया। साथ ही कांग्रेस सरकार का जिला अलीगढ़ से सफाया करने का प्रण लिया। इस मौके पर मंडल मंत्री रंजीत सिंह, अवधेश शर्मा, विट्टू उर्फ विनय वाष्णेय, विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ,मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष बघेल, मंडल सोशल मिडिया प्रभारी पंकज कश्यप, अभय, विजय आदि लोग मौजूद रहे।

समाजसेवी ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर की मांग

बरला : प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही पर पंजाब के मुंख्यमंत्री व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लोगों में भयंकर नाराजगी है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं भट्ठा कारोबारी व समाजसेवी बबलू सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। का पुतला फूंकाबरला : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही पर बरला के गांव मूढैल निवासी बबलू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी विशेष पार्टी का नहीं होता है। वह तो पूरे देश का होता है। आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और यह घिनौना कार्य केवल सरकार के इशारे पर ही हुआ है। प्रधानमंत्री मंत्री वहां आयोजित रैली को संबोधित करने के बाद विकास के लिए करोड़ों की सौगात देने गये थे।

ये रहे मौजूद

हाइवे मार्ग को अवरूद्ध कर उन्हें 20 मिनट रोके रहा। सोनिया गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी पर समाजसेवी ने जमकर भड़ास निकाली। वहीं राष्ट्रपति को पत्र भेजकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की है। इस दौरान अरविंद राजपूत, सतवीर सिंह, मनोज कुमार, राकेश सिंह, नेकसेलाल आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी