अनियमितताओं का दाग लगने से सुस्त हुई निर्माण कार्यों की रफ्तार, जानिए पूरा मामला

परफोर्मेंस ग्रांट से लाभांवित पंचायतों में अनियमितताओं का दाग लगने से निर्माण कार्यों की रफ्तार सुस्त हो चुकी है। जिले में पिछले काफी दिनों से निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। हरदोई व दांदों के साथ ही सांकरा में भी काम नहीं हो पा रहे हैँ।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 03:51 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 03:51 PM (IST)
अनियमितताओं का दाग लगने से सुस्त हुई निर्माण कार्यों की रफ्तार, जानिए पूरा मामला
विकास की दृष्टि से पिछड़ी ग्राम पंचायतों को माडल के रूप में विकसित करने के आदेश दिए गए हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। परफोर्मेंस ग्रांट से लाभांवित पंचायतों में अनियमितताओं का दाग लगने से निर्माण कार्यों की रफ्तार सुस्त हो चुकी है। जिले में पिछले काफी दिनों से निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। हरदोई व दांदों के साथ ही सांकरा में भी काम नहीं हो पा रहे हैँ। अगर यही हाल रहा तो आने वाले डेढ़ दो सालों में भी यह निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। अफसर भी अब ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

पिछड़ी ग्राम पंचायतों को माडल के रूप में विकसित करने का आदेश

शासन स्तर से विकास की दृष्टि से पिछड़ी ग्राम पंचायतों को माडल के रूप में विकसित करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत सूबे के 16 जिलों में परफारर्मेंस ग्रांट से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में बिजौली ब्लाक की सांकरा, हरदोई एवं दादों को इसमें शामिल किया गया। इसके लिए कुल 40 करोड़ की धनराशि आवंटित हुई है। दादों को सबसे अधिक करीब 12 करोड़ रुपये मिले हैं। पिछले दिनों हरदोई व दादों में इस धनराशि से हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इस पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन मदनपाल को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने दोनो गांव में पहुंचकर पड़ताल की। इसमें काफी खामियां मिलीं। घटिया गुणवत्ता से निर्माण कार्य मिले। इसकी रिपोर्ट उच्च अफसरों को दी। इस रिपोर्ट पर डीएम ने दोनों पंचायतों के खराब गुणवत्ता वाले 78 लाख के कार्यों को श्रमदान घोषित कर दिया। वहीं, चार ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया। तब से अब तक तीनों गांव में निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। न तो नए कार्यों के टेंडर हो पा रहे हैं और न ही पुराने काम शुरू हो पा रहे हैं। काली सूची से बाहर के ठेकेदार भी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जिला स्तर से आदेश का इंतजार कर रहे हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि इस पर विचार चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्यों को लेकर निर्णय होगा।

हर गांव में तैनात होगा एक्सईएन

निर्माण कार्यों पर नजर रखने के लिए अब प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। अब परफोर्मेंस ग्रांट की हर पंचायत में अधिशासी अभियतां की तैनाती होगी। सांकरा, हरदेाई व दांदों के लिए जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को इसमें लगाया जा रहा है। एक ग्राम पंचायत पर एक अधिशासी अभियंता रहेगा। यह निर्माण कार्यों की रफ्तार के साथ ही गुणवत्ता पर भी नजर रखेंगे।

chat bot
आपका साथी