जब लागबुक भरेंगे तभी खुलेंगे डबल लाक के बाक्स, डबल सिक्योरिटी से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा जाएगा Aligarh news

किसी कीमती चीज की हिफाजत के लिए सुरक्षा चक्र तैयार करना होता है। विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल हो तो परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सबसे कीमती होता है प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित रखना। इसके लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 03:09 PM (IST)
जब लागबुक भरेंगे तभी खुलेंगे डबल लाक के बाक्स, डबल सिक्योरिटी से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा जाएगा Aligarh news
परीक्षा केंद्र पर डबल सिक्योरिटी में उत्तरपुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र रखे जाएंगे।

अलीगढ़, जेएनएन : किसी कीमती चीज की हिफाजत के लिए सुरक्षा चक्र तैयार करना होता है। विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल हो तो परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सबसे कीमती होता है प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित रखना। इसके लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर डबल सिक्योरिटी में उत्तरपुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। किसी भी सूरत में इनसे छेड़छाड़ करने वालों की पकड़ तत्काल कर ली जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर होंगी लोहे की अलमारी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर लोहे की अलमारी की व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही जारी किए गए थे। अब इनको निकालने के लिए लाग बुक भरने की अनिवार्यता भी कर दी गई है। साथ ही प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में भी रखे जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्र व कापी खोलने से पहले लागबुक में हस्ताक्षर करेंगे। इसके लिए बोर्ड से प्रारूप भी भेजा गया है। स्ट्रांग रूम में हर केंद्र व्यवस्थापक को डबल लाक वाली अलमारी व बाक्स रखने हैं। इनको रखवाया भी गया है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व कापियों को डबल लाक की अलमारी में रखा जाएगा। अलमारी को खोलने से पहले लागबुक भरनी अनिवार्य है। निरीक्षकों की टीम इस लाग बुक का निरीक्षण कभी भी कर सकती है। इसमें लापरवाही बरतने वाले केंद्र व्यवस्थापकों को केवल डिबार ही नहीं किया जाएगा बल्कि उनके कालेज की मान्यता भी समाप्त कर दी जाएगी।

पुलिस कर्मी भी स्ट्रांग रूम में ड्यूटी देंगे

प्रश्नपत्रों व कापियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी स्ट्रांग रूम में ड्यूटी देंगे। सीसी टीवी कैमरों व पुलिस कर्मियों की डबल सिक्योरिटी में प्रश्नपत्रों व कापियों को रखा जाएगा। कापी जारी करने के पहले निरीक्षक की मौजूदगी में गिनती भी कराई जाएगी। गिनती होने व लाग बुक में संख्या दर्ज होने के बाद ही कापी व प्रश्नपत्र लिए जा सकेंगे।

इनका कहना है

डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हर परीक्षा केंद्र में स्ट्रांग रूम बनाना व उसमें डबल लाक की अलमारी रखना अनिवार्य है। इसी में प्रश्नपत्र व कापियां सुरक्षित रखी जाएंगी। कापी या प्रश्नपत्र निकालने से पहले लागबुक को भरना अनिवार्य है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भी भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी