20 जुलाई को शयन पर जाएंगे देव, चार महीने थमी सहालग Aligarh news

देवशयनी एकादशी पर 20 जुलाई को देव शयन को जाएंगे। इसी के साथ चार महीने शादी-ब्याह मुंडन आदि शुभ कार्य सब बंद हो जाएंगे। रविवार को गर्मी महीने की अंतिम सहालग है। इसलिए शहर के सभी गेस्ट हाउस बुक हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:46 AM (IST)
20 जुलाई को शयन पर जाएंगे देव, चार महीने थमी सहालग Aligarh news
देवशयनी एकादशी पर 20 जुलाई को देव शयन को जाएंगे।

अलीगढ़, जेएनएन।  देवशयनी एकादशी पर 20 जुलाई को देव शयन को जाएंगे। इसी के साथ चार महीने शादी-ब्याह, मुंडन आदि शुभ कार्य सब बंद हो जाएंगे। रविवार को गर्मी महीने की अंतिम सहालग है। इसलिए शहर के सभी गेस्ट हाउस बुक हैं, दोपहर बाद से ही बैंड बाजा, बरात गूंजने लगेगी। हालांकि, लाकडाउन के चलते जाम आदि की स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

20 जुलाई को देवशयनी

देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु शयन को जाते हैं। इसी के साथ चार महीने वह विश्राम पर रहते हैं। इस बार 20 जुलाई को देवशयनी है। फिर सीधे 14 नवंबर को देवोत्थान पर देव जाएंगे। तथास्थु ज्योतिष संस्थान के प्रमुख आचार्य लवकुश शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में हर एक चीज का महत्व है। चर्तुमास में मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। पूरे साल व्यक्ति व्यस्त रहता है, इन महीनों में उसे थोड़ा विश्राम का मौका मिलता है। लवकुश शास्त्री ने बताया कि इस बार ठंड में सहालग खूब हैं। नवंबर और दिसंबर में सहालगें हैं। इसके बाद 2022 में जनवरी, फरवरी और मार्च में भी सहालगें हैं। आचार्य ने बताया कि देवशयनी एकादशी पर सालिग्राम का पूजन करना चाहिए। भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। पीले वस्त्र, पीले फूल, पीली मिठाई अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु को चार महीने के लिए शयन कक्ष में सुलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी