अलीगढ़ में सुबह घना कोहरा, दोपहर में शीतलहर

कश्मीर-शिमला जैसी सर्दी का अहसास दिनभर सूरज के दर्शन नहीं शाम को गलन के हालात ठंड से बचाव के लिए लोगों ने लिया अलाव का सहारा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 02:03 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 02:03 AM (IST)
अलीगढ़ में सुबह घना कोहरा, दोपहर में शीतलहर
अलीगढ़ में सुबह घना कोहरा, दोपहर में शीतलहर

जागरण संवाददाता, अलीगढ़: घना कोहरा, ओस की बूंदें और शीत लहर। रविवार को पूरे दिन जिले का यही हाल रहा। हाड़कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। कोहरे के चलते सुबह ²श्यता काफी कम रही। पैदल चलने वालों को 20 कदम दूर का भी साफ नहीं दिखा। इससे आवागमन भी बाधित हुआ। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। शाम को गलन काफी बढ़ गई। इससे कश्मीर व शिमला जैसी ठंड का अहसास हुआ। लोगों को अलाव जलाकर ठंड से बचाव करना पड़ा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सिलयस रिकार्ड हुआ।

शनिवार शाम से कोहरे का कोहराम शुरू हो गया था। रात भर घना कोहरा रहा। इससे शहर के मुख्यमार्गों से लेकर हाईवे तक कोहरे के आगोश में रहे। ²श्यता घटने से जगह-जगह हादसों की सूचनाएं भी आईं। हेडलाइट, डिपर जलाने के बाद भी सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं। सुबह भी कोहरे में लिपटी हुई थी। 10 बजे तक कोहरा वातावरण में छाया रहा। अधिकांश लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से लिपटे होने पर भी ठिठुरते नजर आए। सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश कर करते दिखे। दिनभर शीतलहर चलने से लोग कांपते दिखे। शाम को फिर गलन बढ़ गई।

---------------

मार्निंग वाक को 'नो'

कोहरा व कड़ाके की ठंड से लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। नियमित रूप से मार्निंग वाक पर जाने वाले लोग अब घर से बाहर नहीं जा रहे। कुछ लोग घर पर ही हल्का-फुल्का व्यायाम या बालकनी-गली में टहलकर काम चला रहे हैं। पार्कों में बच्चों का शोरगुल शांत पड़ गया है।

---------- सुबह से रात तक

समय, तापमान

5,7

8,11

12,17

3,22

6,18

9,15

10,13

------------

पिछले छह दिन का तापमान

दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम

17, 22, 7

16, 21.8, 7

15, 19, 6

14, 20, 5

13, 23.5, 4.6

12, 24, 5

--------------- पिछले सालों में 17 जनवरी

वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम

20, 16.6, 12.8

19, 20.6, 5.4

18, 18.6, 8

----------- आसपास के जिलों का हाल

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

हाथरस, 20, 11

बुलंदशहर, 18,9

एटा, 18,8

आगरा, 21.2, 6.3

मथुरा, 12, 4.5

कासगंज, 18,8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

chat bot
आपका साथी