संदिग्ध हालत मे झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
अलीगढ़ : दादो क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियो मे जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थी।
अलीगढ़ : दादो क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियो मे जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल मे लाया गया, जहां उसकी बुधवार की रात मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ दी तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कासगंज के थाना सोरो के गांव अडूपुर निवासी अजयपाल सिंह ने थाना दादो मे दी तहरीर मे कहा कि लगभग आठ माह पहले बेटी आरती (20) की शादी थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी कालीचरन के साथ की थी। उन्होने आरोप लगाया कि ससुरालीजन आये दिन मारपीट करते थे। एक फरवरी को पति कालीचरन व अन्य ने बेटी मे आग लगा दी। दूसरे लोगो से मिली सूचना के बाद बेटी की ससुराल आए और उसे गंभीर अवस्था मे अलीगढ़ के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मायके वालो को सौप दिया। मृतका के पिता ने बताया कि आरती चार बहनो मे सबसे बड़ी थी।