एएमयू के मेडिकल कॉलेज में विवाद का मामलाः महिला ने नकारे छेड़छाड़ के आरोप, मुश्किल में छात्र नेता aligarh news

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में छात्र नेता जैद शेरवानी और डॉक्टर के बीच हुए विवाद का मामला उलझता जा रहा है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 11:31 AM (IST)
एएमयू के मेडिकल कॉलेज में विवाद का मामलाः महिला ने नकारे छेड़छाड़ के आरोप, मुश्किल में छात्र नेता aligarh news
एएमयू के मेडिकल कॉलेज में विवाद का मामलाः महिला ने नकारे छेड़छाड़ के आरोप, मुश्किल में छात्र नेता aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)।  एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में छात्र नेता जैद शेरवानी और डॉक्टर के बीच हुए विवाद का मामला उलझता जा रहा है। जैद ने जिस महिला के साथ डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था उस महिला ने इससे इन्कार किया है।  लिखकर भी दे दिया है कि जैद ने कोरे कागज पर साइन करा लिए थे। मैंने शिकायती पत्र भी नहीं लिखा। इसके बाद रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिशन (आरडीए) ने हमला और तेज कर दिया है। कहा, छात्र नेता पर कार्रवाई न हुई तो हड़ताल पर जा सकते हैं, इसका इंतजामिया जिम्मेदार होगा।

यह था मामला

शुक्रवार रात एक जूनियर रेजीडेंट का छात्र नेता जैद शेरवानी से विवाद हो गया था। दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। जैद ने आरोप लगाया था कि उसका एक दोस्त अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी ने बताया कि डॉक्टर उससे छेड़छाड़ करता है। इसी शिकायत पर मैं मेडिकल कॉलेज गया था। महिला की ओर से लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई। इससे आरडीए में खलबली मच गई।

आरोपों को नकारा

आरडीए अध्यक्ष हमजा मलिक ने बताया कि महिला से इस बारे में बात की तो उसने आरोपों को नकार दिया। कहा, मैंने शिकायती पत्र भी नहीं लिखा। फिर ये पत्र कहां से आ गया, क्योंकि पत्र पर साइन महिला के ही हैं। इस पर महिला का कहना था जैद कोरे कागजों पर साइन कराकर ले गया था। अध्यक्ष का कहना है कि जैद ने साजिशन शिकायत की है। एक आडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपित डॉक्टर व महिला के बीच हुई बातचीत में भी महिला ने छेड़छाड़ के आरोपों से इन्कार किया है।

मुझे फंसाने की हो रही साजिश : जैद

जैद शेरवानी ने कहाकि मुझे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। महिला ने ही पत्र लिखा था। ओडियो में आवाज भी उसकी नहीं हैं। कहाकि इस मामले की निष्पक्ष जांच  होनी चाहिए।

जैद का किया जाए निलंबन : डॉ. हमजा

आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने कहाकि जैद शेरवानी ने जान-बूझकर झूठे आरोप डॉक्टर पर लगाए हैं। महिला ने भी लिखकर दे दिया है। जैद मेडिकल कॉलेज का माहौल खराब करना चाहते हैं। यहां गरीब मरीज इलाज को आते हैं, हम नहीं चाहते हड़ताल हो। जैद के चलते पहले भी 11 दिन की हड़ताल हुई थी। जैद के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई न हुई तो हड़ताल के लिए जिला प्रशासन व एएमयू प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस पूरे मामले से रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद को अवगत करा दिया है और कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को पता चलेगा कश्मीरी छात्रों ने क्या जवाब दिया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनु'छेद 370 के विरोध में मार्च निकालने पर कश्मीरी छात्रों को इंतजामिया ने नोटिस जारी किए थे। छात्रों ने नोटिस का जवाब दे दिया है, लेकिन इसमें कहा क्या है यह जानने के लिए अभी बुधवार तक इंतजार करना होगा।एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को अचानक कैंपस में विरोध मार्च निकाला था। इस मामल में इंतजामिया ने कश्मीरी छात्र सज्जाद अहमद डार, शफात मकबूल, माजिद हुसैन भट्ट व गैर कश्मीरी छात्र मोहम्मद खालिद को नोटिस दिए थे। छात्रों ने शनिवार को नोटिस के जवाब भेज दिए। रविवार को अवकाश के चलते लिफाफे नहीं खुल सके। प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्लाह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को यूनिवर्सिटी की मोहर्रम को लेकर छुट्टी है। बुधवार पता चल सकेगा कि छात्रों ने जवाब में क्या भेजा है? इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी