महंगाई व किसानों की समस्या पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत तो बनाएगी ही सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनात्मक रुख भी अपनाए रखेगी। खासतौर से महंगाई व किसानों की समस्या को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:57 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:15 AM (IST)
महंगाई व किसानों की समस्या पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस Aligarh news
महंगाई व किसानों की समस्या को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस।

अलीगढ़, जेएनएन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत तो बनाएगी ही, सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनात्मक रुख भी अपनाए रखेगी। खासतौर से महंगाई व किसानों की समस्या को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में ऐसे ही बिंदुओं पर चर्चा की गई।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए मांगे गए सुझाव 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल की उपस्थित में जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने ब्लाक अध्यक्षों से उनके कार्यों की रिपोर्ट मांगते हुए संगठन को बूथ तक मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे। ब्लाक व विधानसभा मुख्यालय पर बैठक कर महंगाई व किसानों की फसल के उचित दाम न देने पर सरकार को घेरने की योजना पर काम करने की बात कही। कहा, कांग्रेस पार्टी की सरकार में भाजपा ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ नारा दिया। पेट्रोल-डीजल 35 रुपये लीटर करने का वादा करके सत्ता में आई। जबकि, तेल 100 के पार हो गया है। भाजपा से डरने की जरूरत नहीं हैं। पूरी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। जल्द ही इसे लेकर फिर धरना-प्रदर्शन होगा। शहराध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक युवाअों को जोड़ा जाएगा। संचालन शेरपाल सिंह सविता गया। पूर्व शहराध्यक्ष वसीम अहमद, रूही जुबैरी , नदीम गफूर, कैलाश वाल्मीकि, नितिन चौहान, शाहिद खान, ब्रज राज सिंह राणा, वीरी सिंह बंजारा, मुस्ताक खान, आमिर खान, संगीत राजपूत, सीपी गौतम, मुकीम प्रमोद शर्मा, हेमंत शर्मा, सागर सिंह तोमर, अनीता करौतिया ,धर्मेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी