भाजपा सांसद बोले, जिन्ना की मानसिकता पर चल रही है कांग्रेस Aligarh News

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर उस्मानी को बिहार के दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से टिकट देकर कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। बिहार में कांग्रेस के कुछ नेता विरोध कर रहे हैं तो भाजपा ने भी इस मुद्दे को लपक लिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 09:17 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 04:39 PM (IST)
भाजपा सांसद बोले, जिन्ना की मानसिकता पर चल रही है कांग्रेस Aligarh News
तस्वीर उतारने की बात आई तो छात्र नेता देश विरोधी नारे लगाए।

अलीगढ़, जेएनएन। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर की वकालत करने वाले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर उस्मानी को बिहार के दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से टिकट देकर कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। बिहार में कांग्रेस के कुछ नेता विरोध कर रहे हैं तो भाजपा ने भी इस मुद्दे को लपक लिया है। 

 कांग्रेस जिन्ना की मानसिकता से अभी तक निकल नहीं पाई

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि मशकूर उस्मानी ने एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर वकालत की थी। तस्वीर उतारने की बात आई तो छात्र नेता देश विरोधी नारे लगाए। अलीगढ़ का माहौल खराब करने की कोशिश की। इसके बाद भी कांग्रेस टिकट दे रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस जिन्ना की मानसिकता से अभी तक निकल नहीं पाई है। कांग्रेस ने मशकूर को टिकट देकर साबित कर दिया है कि वह देश के खिलाफ बोलने वालों की हमदर्द है और उन्हें बढ़ावा देती रहेगी, मगर देश की जनता जाग चुकी है और ऐसे लोगों को सबक सिखाना जानती है। भाजुयमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा है कि देश को तोडऩे वालों का समर्थन करने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी है। 

chat bot
आपका साथी