राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर चलाया सफाई अभियान

अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र के धर्म ज्योति महाविद्यालय व प्रेम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 01:08 AM (IST)
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर  
चलाया सफाई अभियान
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर चलाया सफाई अभियान

अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र के धर्म ज्योति महाविद्यालय व प्रेम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर व आस-पास सफाई अभियान चलाया। 230 छात्र-छात्राओं के 15 समूहों ने सामूहिक रूप से अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर व सीमाओं तक शिक्षकों के साथ अभियान चलाया। तीन घंटे के अभियान के पश्चात एक विचार सभा हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने वर्तमान शिक्षा के ऊपर अपने विचार रखे। छात्र प्रवीन कुमार, छात्रा शिखा उपाध्याय व दिव्या सिंह का व्याख्यान काफी सराहा गया। इससे पूर्व प्राचार्य डा. बीडी उपाध्याय, प्रबंधक समिति के संजय सिंह, ऋषि सिंह, रवि सिंह, रमेशचंद्र व डायरेक्टर वैशाली ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संयोजक सुरजीत शर्मा व संचालन मुकेश सारस्वत ने किया। इस मौके पर डा. पीके सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी