पुलिस के Twitter handle पर कार्टून सीएम की छवि कर रहा खराब, AMU छात्र नेता पर लगाए आरोप

एएमयू के छात्र नेता व बरौली से भाजपा विधायक दलवीर सिंह के पोते अजय सिंह ने अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक Twitter हैंडल पर हाथरस कांड को लेकर प्रचारित हो रहे कार्टून को री-ट््वीट करने पर आपत्ति जताई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 09:02 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 09:02 PM (IST)
पुलिस के Twitter handle पर कार्टून सीएम की छवि कर रहा खराब, AMU छात्र नेता पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास है।

अलीगढ़ जेएनएन: एएमयू के छात्र नेता व बरौली से भाजपा विधायक दलवीर सिंह के पोते अजय सिंह ने अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक Twitter  हैंडल पर हाथरस कांड को लेकर प्रचारित हो रहे कार्टून को री-ट््वीट करने पर आपत्ति जताई है। छात्र का आरोप है कि यह मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच सीओ सिविल लाइन को दी गई है, इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

 एएमयू छात्र नेता पर लगाए आरोप

अजय सिंह शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी मुनिराज की गैर मौजूदगी में एसपी सिटी अभिषेक कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि अलीगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर विभाग के ही कुछ लोगों ने कार्टून पोस्ट कर रखा है, जो हाथरस की घटना को दर्शा रहा है। कार्टून में मृत युवती का पुलिस अंतिम संस्कार करते दिखाई जा रही है। इसमें यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह सब कुछ किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच सीओ सिविल लाइन को दी गई है, इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी