CAA Protest : बी वारंट पर अलीगढ़ लाया गया देशद्रोह का आरोपित JNU का छात्र शारजील इमाम

CAA Protest एएमयू में भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपित जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) दिल्ली के छात्र शारजील इमाम के खिलाफ कार्रवाई तेज होने जा रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 12:35 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 12:38 PM (IST)
CAA Protest : बी वारंट पर अलीगढ़ लाया गया देशद्रोह का आरोपित JNU का छात्र शारजील इमाम
CAA Protest : बी वारंट पर अलीगढ़ लाया गया देशद्रोह का आरोपित JNU का छात्र शारजील इमाम

अलीगढ़, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) में भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपित जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) दिल्ली के छात्र शारजील इमाम के खिलाफ कार्रवाई तेज होने जा रही है। देशद्रोह के आरोपित जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बी वारंट पर अलीगढ़ लाया गया है। आज शारजील इमाम को यहां कोर्ट में पेश किया जाना है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी (एएमयू) में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर 16 जनवरी को धरना में जेएनयू छात्र शारजील इमाम ने भाषण दिया था। इसमें देश को बांटने की बात कही थी। इसका वीडियो वायरल होने पर 26 जनवरी को अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शारजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार किया और तिहाड़ जेल भेज दिया था। यहां अलीगढ़ पुलिस ने वारंट दाखिल किया, लेकिन इससे पहले असम पुलिस उसे साथ ले गई थी। शरजील को अब तिहाड़ से लाया गया है।

शारजील इमाम के बयान पर बवाल

शारजील इमाम के बयान को लेकर देश में कई जगह पर बवाल बढ़ गया था। देशद्रोह केस में आरोपी जेएनयू छात्र शारजील इमाम को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था। शारजील इमाम का एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह असम को पूर्वोत्तर और भारत से काटने का बयान देता दिखा था। माना गया है कि शारजील इमाम के भाषण सिर्फ भड़काऊ ही नहीं, बल्कि देश विरोधी भी थे।  

chat bot
आपका साथी