अलीगढ़ के युवा नेता राहुल ने छोड़ी भाजपा, रालोद में शामिल

बीजेपी में शीर्ष नेताओं से थे अछे संबंध कहा वहां कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:13 PM (IST)
अलीगढ़ के युवा नेता राहुल ने छोड़ी भाजपा, रालोद में शामिल
अलीगढ़ के युवा नेता राहुल ने छोड़ी भाजपा, रालोद में शामिल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा में शीर्ष नेताओं से अच्छे संबंध रखने वाले राहुल शर्मा ने भाजपा छोड़ दी। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राहुल शर्मा को युवा लोकदल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही राजस्थान के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी है। राहुल ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अब कोई सम्मान नहीं है, इसलिए उन्होंने रालोद का दामन थाम लिया। राहुल शर्मा भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पद पर थे। भाजपा के तमाम केंद्रीय नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे। इसलिए दिल्ली समेत कई प्रदेशों में सक्रियता बनी रहती थी। 2017 में विधानसभा और 2019 में लोकसभा टिकट के लिए भी उन्होंने भाजपा से दावेदारी की थी। राहुल का कहना है कि भाजपा पिछले कुछ सालों से जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी भी बताया। कहा कि कई बार पार्टी के नेताओं से अपनी बात रखने की कोशिश की, मगर उन्होंने किसानों के हित को लेकर बात नहीं की, इससे मन आहत हो गया और पार्टी छोड़ने का निर्णय ले लिया। राहुल शर्मा ने शनिवार को दिल्ली में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के सामने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि अब वो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के बताए मार्ग पर चलने की कोशिश करेंगे। जयंत चौधरी ने उन्हें जो दायित्व दिया है उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे। अब रालोद में आने पर बरौली से दावेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वे रालोद को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रालोद से जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में रालोद का डंका बजेगा और भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह उसके नेता ही बनेंगे।

chat bot
आपका साथी