Aligarh Weather Forecast : तापमान में गिरावट, गर्मी से महसूस हुई कुछ राहत
मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। सोमवार शाम को बादलों का आवाजाही बनी रही। बारिश के आसार बने। ऐसे में मौसम में नरमी आने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली है। हालांकि मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली।
अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। सोमवार शाम को बादलों का आवाजाही बनी रही। बारिश के आसार बने। ऐसे में मौसम में नरमी आने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली है। हालांकि मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। लेकिन, तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को सामान्य दिनों के मुकाबले दिक्कत कम महसूस हुई।
अचानक मौसम बदला
कोरोना की दूसरी लहर के साथ इस बार गर्मी ने भी लोगों को खूब सताया। सुबह से ही चटक धूप निकलने से लोगों को घरों में भी टिकना मुश्किल हो गया। गर्मी में कूलर-पंखे भी फेल हो गए। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं सोमवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव नजर आया। शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे मौसम के तल्ख तेवर में नरमी नजर आई और लोगों को राहत भी महसूस हुई। रात तक बारिश के आसार भी बने रहेे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री से चार डिग्री गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह साढ़े पांच से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह नौ बजे तक धूप तेज हो गई। लेकिन, अन्य दिनों के मुकाबले गर्मी का प्रहार कम था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। इधर, मौसम में आई परिवर्तन से सब्जी उत्पादकों को चिंता होने लगी हैं। यहां बारिश हुई तो सब्जी की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है।