अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव का उठाइए लुत्फ, 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रेम चौधरी ने किया उद्घाटन

नुमाइश मैदान में अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। भाबीजी घर पर हैं के प्रेम चौधरी यानी विश्वजीत सोनी ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 05:56 PM (IST)
अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव का उठाइए लुत्फ, 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रेम चौधरी ने किया उद्घाटन
अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव का उठाइए लुत्फ, 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रेम चौधरी ने किया उद्घाटन

अलीगढ़ (जेएनएन)। नुमाइश मैदान में अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव का शुक्रवार को शानदार शुभारंभ हुआ। 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रेम चौधरी यानी विश्वजीत सोनी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

खरीदारी के लिए महोत्सव में अपने बीच जूनियर प्रेम चोपड़ा के रूप में मशहूर टीवी कलाकार विश्वजीत सोनी को देखकर शहरवासी रोमांचित हो उठे। विश्वजीत ने डायलॉग सुनाए तो चारों तरफ तालियां गूंज उठीं। सभी ने उनके साथ सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए।

अद्भुत व रोमांचित है डायनासोर

विश्वजीत ने उत्साह दिखाते हुए डायनासोर पार्क व महोत्सव में लगे विभिन्न स्टाल को भी देखा। कहा, बच्चों के लिए रोबोटिक डायनासोर देखना वाकई अद्भुत व रोमांचित करने वाला अनुभव होगा। यहां विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत, पहनावा, खानपान, अन्य आकर्षक वस्तुएं व फर्नीचर उपलब्ध है। विश्वजीत ने कहा कि शहरवासियों के लिए एक स्थान पर इतने सारे मनोरंजन के साधन कहीं नहीं मिलेंगे। इवेंट पैराडाइज के डायरेक्टर दीपक जैन व नीरज जैन ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने भी विचार रखे। उद्घाटन समारोह में दैनिक जागरण के यूनिट हेड दीपक दुबे व संपादकीय प्रभारी नवीन सिंह पटेल समेत शहर के तमाम लोग मौैजूद थे।

पहले दिन ही भीड़

ट्रेड महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन से पूर्व ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नुमाइश मैदान में आयोजित 'अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव' शहर के मध्य चारों तरफ से खुले स्थान पर है। यहां गाड़ी पार्किंग की कोई समस्या नहीं है। विशाल मैदान में आराम से घूम-फिर सकते हैं। ट्रेड महोत्सव में दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं।

रोबोटिक डायनासोर बना आकर्षण का केंद्र

शहरवासियों के लिए सबसे आकर्षक का केंद्र रोबोटिक डायनासोर है। 45  फुट तक लंबे, चलते-फिरते और आवाज निकालते डायनासोर देेखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया। बच्चों की तो उत्सुकता देखते ही बन रही थी। सेल्फी लेने के लिए भी वल्र्ड क्लास जोन बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी