अलीगढ़ में खूनी हो रहीं जिले की सड़कें, जिंदगी पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक सप्ताह व ट्रैफिक माह का अभियान चलाया जाता है। फिर भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालान जुर्माना व सीज की कार्रवाई की जा रही है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 11:04 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 11:04 AM (IST)
अलीगढ़ में खूनी हो रहीं जिले की सड़कें, जिंदगी पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार
जिले की सड़कें खूनी साबित हो रही हैं। रोज कहीं न कहीं किसी की जिंदगी की शाम हो रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। जिले की सड़कें खूनी साबित हो रही हैं। रोज कहीं न कहीं किसी की जिंदगी की शाम हो रही है। सड़क पर यातायात नियमों को तोडऩा किसी भी तरह से सही नहीं है। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाना सबसे अधिक जानलेवा साबित हो रहा है। निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने से ज्यादा हादसे होते हैं। तेज रफ्तार से चालक का वाहन से नियंत्रण खत्म हो जाता है। सड़के भले ही ऊबड़-खाबड़ हों और उनमें गड्ढे बने हों लेकिन यदि वाहन चालक का नियंत्रण है तो हादसे टल सकते हैं। 

तेज रफ्तार से नहीं समझौता 

वाहनों की बढ़ती रफ्तार जिंदगी पर खासी भारी पड़ रही है। इसमें ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग भी कुछ नहीं कर पा रही है। देश में होने वाले हादसों से चिंतित सरकार ने वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान छेड़ रखा है, इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार से कोई समझौता न करना लगातार हादसों का कारण बन रहा है। 

साल दर साल बढ़ रहा ग्राफ 

जिले में वर्ष 2019-20 में सड़क दुर्घटनाओं में 64 प्रतिशत मौतें अधिक रफ्तार में वाहन चलाने पर हुई हैं। यही हाल इस साल भी है। प्रदेश भर में होने वाले सड़क हादसों के मामले में लखनऊ पहले, आगरा छठवें व अलीगढ़ 11 वें स्थान पर है। इन हादसों में होने वाली मौत के मामले में कानपुर सिटी पहले, आगरा तीसरे व अलीगढ़ आठवें स्थान पर है। इस साल भी अब तक 352 हादसों में 223 लोग जान गवां चुके हैं और 563 लोग घायल होकर जीवन भर का दंश झेलने को मजबूर हैं। सबसे चिंताजनक बात है कि इनमें से ऐसे 169 दोपहिया सवार लोगों अकाल मौत के मुंह में समा गए जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे। 

पिछले दस साल में हुए हादसे 

वर्ष, हादसे, मृतक, घायल 

2017, 810, 451, 702

2018, 839, 466, 817

2019, 929, 530, 928

2020, 472,314, 463 

2021, 352,223, 563

(नोट: सभी आंकड़े 06 मार्च 2021 तक पुलिस व परिवहन विभाग के अनुसार) 

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक सप्ताह व ट्रैफिक माह का अभियान चलाया जाता है। फिर भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालान, जुर्माना व सीज की कार्रवाई की जा रही है। 

- सतीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक

chat bot
आपका साथी