चार दिन बाद भी विनोद के हत्‍यारों तक नहीं पहुंच सकी अलीगढ़ पुलिस

क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला मल्लाह निवासी वाल्मीकि युवक की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। न तो संदिग्धों से पूछताछ में कोई सुराग मिला है। न ही सीसीटीवी खंगालने के बाद ऐसा कोई तथ्य मिला जो आरोपितों के करीब ले जा सके।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 10:07 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 10:21 AM (IST)
चार दिन बाद भी विनोद के हत्‍यारों तक नहीं पहुंच सकी अलीगढ़ पुलिस
नगला मल्लाह निवासी वाल्मीकि युवक की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला मल्लाह निवासी वाल्मीकि युवक की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। न तो संदिग्धों से पूछताछ में कोई सुराग मिला है। न ही सीसीटीवी खंगालने के बाद ऐसा कोई तथ्य मिला, जो आरोपितों के करीब ले जा सके। मृतक का मोबाइल फोन गायब है। फोन बंद होने के चलते उसकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है। हालांकि पुलिस की सर्विलांस सेल तकनीकि आधार पर लोकेशन खंगालने में लगी है।

शव से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी मिली

क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह निवासी 26 वर्षीय विनोद कुमार वाल्मीकि जानवरों (सूकर) का कारोबार करता था। शनिवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन रात तक नहीं लौटा। रविवार सुबह लोगों ने धौर्रामाफी इलाके में आर गार्डन के पीछे जंगल में शव पड़ा देखा। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी थी। स्वजन ने शव की शिनाख्त विनोद के रूप में की। पुलिस ने उस समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। दोपहर में बढ़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग क्वार्सी थाने पहुंचे गए। इनमें महिलाएं भी थीं। भीड़ को देखते हुए सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान, सीओ अतरौली शिव प्रताप सिंह पीएसी के साथ थाने पहुंच गए। कुछ देर बाद कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन व समाज के अन्य नेता भी थाने आ गए। काफी देर तक पुलिस के साथ वार्ता हुई। स्वजन ने आरोप लगाया कि विनोद को जीवनगढ़ के लोग बुलाकर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने लिखित में तहरीर मांगी।

विनाेद की पत्‍नी ने नामजद तहरीर

विनोद की पत्नी की ओर से जीवनगढ़ के आसिफ अली उर्फ जव्वार, नौशाद और इकबाल उर्फ सोनू के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत के अलावा कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ भी की। वहीं इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। इसमें कुछ हाथ नहीं लगा है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि अभी जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी