Aligarh Coronavirus Nws Udate: 24 घंटे दो की कोरोना से मौत, 19 नए मरीज मिले

कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट निरंतर सुधर रहा है। संक्रमित मरीजों से कहीं अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 24 मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली। वहीं निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे दो बुजुर्गों की मौत भी हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:20 AM (IST)
Aligarh Coronavirus Nws Udate:  24 घंटे दो की कोरोना से मौत, 19 नए मरीज मिले
अब तक 9396 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
अलीगढ़, जेएनएन।  कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट निरंतर सुधर रहा है। संक्रमित मरीजों से कहीं अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 24 मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली। वहीं, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे दो बुजुर्गों की मौत भी हो गई। 19 नए मरीज भी सामने आए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 244 हो गई है। केवल कोरोना संक्रमित 46 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इससे अधिक मरीजों की मृत्यु कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से हुईं। स्वस्थ मरीजों की संख्या 9106 पहुंच गई है। अब तक 9396 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

डीएम ले सतर्कता बरतने की अपील की
 डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लोगों को सतर्कता बनाए रखने की अपील की है। गूलर रोड निवासी 75 वर्षीय महिला को पिछले दिनों बुखार व सांस लेने में तकलीफ हुई। उनका दिल्ली के अपोलो हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, रामबाग काॅलोनी निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड-19 रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर 26 अक्टूबर की सुबह एसजेडी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत काफी नाजुक थी। कुछ घंटे बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण कार्डिएक रेस्पायरेट्री अरेस्ट बताया। है। 
ये मिले संक्रमित
 गांव पुरैनी गंगीरी में 20 वर्षीय युवती, बोवाला हस्तपुर चांदफरी में 69 वर्षीय महिला, बीमा नगर सूतमिल चौराहा के एक परिवार में 17 वर्षीय किशोर, 24 वर्षीय युवक व 67 वर्षीय बुजुर्ग, अटारी टप्पल में 40 वर्षीय व्यक्ति, उदयगंज खैर में 43 वर्षीय व्यक्ति, गोपाल नगर खैर में 62 वर्षीय बुजुर्ग व 14 वर्षीय बालक, साकेत काॅलोनी में 33 वर्षीय युवक, गंगा एंक्लेव मे 38 वर्षीय व्यक्ति, सरदार वाली गली देहली गेट में 55 वर्षीय व्यक्ति, रुस्तमपुर साकेत खान मंदिर में 34 वर्षीय युवक, बेगमबाग गली नंबर तीन में 13 वर्षीय बालक, एलआइजी सासनी गेट में 35 वर्षीय युवक, व 15 वर्षीय किशोर, गुरु राम दास नगर में 42 वर्षीय व्यक्ति, कोड़ियागंज में 36 वर्षीय व्यक्ति, एसके लाॅज मदरसा वाली गली में 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। ---विनोद
 
chat bot
आपका साथी