Aligarh Coronavirus Lockdown 4: शहर को हॉट कर अब गांव की ओर चला corona

शहर को हॉट कर अब कोरोना वायरस ने देहात की ओर रुख कर लिया है। देहात में भी अब कोरोना वायरस संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है। अब 17 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 12:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 09:30 AM (IST)
Aligarh Coronavirus Lockdown 4: शहर को हॉट कर अब गांव की ओर चला corona
Aligarh Coronavirus Lockdown 4: शहर को हॉट कर अब गांव की ओर चला corona

अलीगढ़[जेएनएन]: शहर को हॉट कर अब कोरोना वायरस ने देहात की ओर रुख कर लिया है। देहात में भी अब कोरोना वायरस संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है। अब 17 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 12 गुजरात व  महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूर हैैं। डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ा दी है। बीडीओ को अपने क्षेत्र में रोज 10 गांवों का निरीक्षण करना है। एसडीएम पांच गांव देखेंगे। सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। संक्रमण के लक्षण दिखने पर सैंपल कराए जाएंगे। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे करेंगी।  होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए। प्रशासन पड़ताल कर रहा है कि ये कितने लोगों से मिले। परिवारों में क्या स्थिति रही। इसी हिसाब से सैंपल भरे जाएंगे।

116 में 17 ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव

जिले में 20 अप्रैल तक एक संक्रमित था। 31 दिनों में आंकड़ा 116 तक पहुंच गया है। इनमें 17 लोग देहात के हैैं। इनमें 12 प्रवासी मजदूर हैं। पांच पहले ही पॉजिटिव मिले चुके हैं। संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसारकर प्रशासन की ङ्क्षचता बढ़ा रहा है। इससे निपटने के लिए गांवों में प्रधान व लेखपाल के नेतृत्व में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि प्रधान व लेखपाल बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। क्वारंटाइन समय पूरा कराएंगे। किसी में लक्षण दिखेगा तो इसकी सूचना अफसरों को देंगे।

इन गांव में मिल चुके हैं पॉजिटिव मरीज

भरतुआ, कौडिय़ागंज, बहादुर कोल, मंजूरगढ़ी कोल, अलहदादपुर नींवरी, हसनपुर गभाना, बरला अतरौली, सहनौल अतरौली, दतावली अतरौली, महलपुर अतरौली, गोरई इगलास

गांवों में बिताए कई दिन

गुरुवार को संक्रमित मिले सात प्रवासी मजदूर 15 मई को इगलास के शेल्टरहोम में पहुंचे। प्रशासन ने इनके सैंपल लिए। फिर 17 मई को इन्हें घर भेज दिया गया। सभी को 14 दिन राशन की किट दी। होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए। प्रशासन पड़ताल कर रहा है कि ये कितने लोगों से मिले। परिवारों में क्या स्थिति रही। इसी हिसाब से सैंपल भरे जांएगे।

chat bot
आपका साथी