मथुरा से जीत का संकल्प लेकर लौटे अलीगढ़ के कांग्रेसी, प्रियंका को दिलाया भरोसा

मथुरा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका वाड्रा की जनसभा में अलीगढ़ से भी काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेसी सभी ने प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने का संकल्प लिया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:40 AM (IST)
मथुरा से जीत का संकल्प लेकर लौटे अलीगढ़ के कांग्रेसी, प्रियंका को दिलाया भरोसा
प्रियंका वाड्रा ने जनसभा के बाद वृदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ की।
अलीगढ़, जेएनएन। मथुरा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका वाड्रा की जनसभा में अलीगढ़ से भी काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेसी सभी ने प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने का संकल्प लिया। 
प्रियंका गांधी को भेंट की तस्वीर 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भी प्रियंका की जनसभा में पहुंचकर संबोधन किया। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शाहिद खान, मुंतजिर अहमद, आमिर यासिर खान, नदीम अल्वी भी उनके साथ पहुंचे। प्रियंका वाड्रा ने जनसभा के बाद वृदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ की। अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद और डा. सौरभ द्विवेदी ने उन्हें बांकेबिहारी की तस्वीर भेंट की और अलीगढ़ में महापंचायत के किए आमंत्रित किया। प्रियंका ने संगठन का हाल जाना। गिरवर शर्मा, वीरी सिंह बंजारा, अमित उपाध्याय, रूपेश पाठक, रामगोपाल रैना, दिलीप शेखर आदि मौजूद रहे।

अलीगढ़ आने का न्योता 

पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी के नेतृत्व में प्रियंका गांधी को अलीगढ़ लाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकातर कर उनसे प्रियंका वाड्रा को अलीगढ़ आने का न्योदा दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वासन दिया। 

कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत 

कांग्रेसियों ने खूब ताकत दिखाई। वरिष्ठ नेता ब्रजराज सिंह राणा, ठाकुर संतोष सिंह ठाकुर जयपाल सिंह, सुशील गुप्ता, अनुराग पूनिया आदि नेता भी मथुरा पहुंचे। 

जीत का लिया संकल्प 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश राज जीवन, सोनिया गांधी सेना के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जितेश वर्मा, मोहम्मद पुत्तन खान, अनवार अहमद, रंजन राना, ठाकुर धनेंद्र सिंह, बंटी जाटव, दीपक शर्मा, दिनेश तिवारी, अलाउद्दीन, राकेश यादव, विपिन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। श्योराज जीवन ने कहा कि कांग्रेसियों ने जीत का संकल्प लिया। 

प्रियंका अलीगढ़ आएं तो ऐतिहासिक होगी रैली

पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने कहा कि यदि प्रियंका वाड्रा का अलीगढ़ में कार्यक्रम लगता है तो पूरी ताकत के साथ कांग्रेस का कार्यकर्ता ऐतिहासिक रैली कराएगी। शीघ्र ही प्रदेशाध्यक्ष से वार्ता करके उनका कार्यक्रम लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी