चुनाव के बाद सख्ती से साप्ताहिक लाकडाउन का पालन कारएगा प्रशासन, ये है रणनीति Aligarh News

हर रोज हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीमारों को अस्पतालों में बैड तक नहीं मिल पा रहे हैं। चुनाव के चलते पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अफसर भी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में साप्ताहिक लाक डाउन का भी सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 01:37 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 01:37 PM (IST)
चुनाव के बाद सख्ती से साप्ताहिक लाकडाउन का पालन कारएगा प्रशासन, ये है रणनीति Aligarh News
हर रोज हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीमारों को अस्पतालों में बैड तक नहीं मिल पा रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हर रोज हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीमारों को अस्पतालों में बैड तक नहीं मिल पा रहे हैं। चुनाव के चलते पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अफसर भी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में साप्ताहिक लाक डाउन का भी सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में चुनाव के बाद अब इसे सख्ती से लागू कराने की तैयारी हो रही है। प्रशासन का मकसद है कि कम से कम लोग ही घरों से बाहर निकले।

कोरोना के मामले तेजी से बढ़े

 कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार भी लगातार नियमों में बदलाब कर रही है। अब केंद्र सरकार की ओर से नई गाइड लाइन जारी हुई है। डीएम की ओर से इसे तत्काल लागू कराने के निर्देश दिए है। ऐसे में आसार लगाए जा रहे हैं कि दो मई को मतगणना के बाद प्रशासन सख्ती से इन आदेशों को लागू करायेगी। जिले में चार दिन पूर्ण बाजार बंद रहेंगे। जरूरी लोगों को भी बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा  धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है। शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति मिकेगी। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि अब सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, एकेडमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कार्यक्रम, अन्य उत्सव भीड़ जुटाने तथा सभा करने पर प्रतिबंध लगाया गया। शादी समारोह में अब केवल 50 व्यक्तियों की उपस्थिति ही मान्य होगी। दाह संस्कार में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति को अनुमति दी गई है। सभी  कंपलेक्स, सिनेमा हैल, रेस्टोरेंट, बार, खेल कंपलेक्स, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थानों को बंद किया गया है। रेल, बस, टैक्सी या अन्य सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहन सिर्फ अपनी सवारियों की कुल क्षमता के  50 प्रतिशत के साथ चलेंगे।

chat bot
आपका साथी