अलीगढ़ में डाक्टरों का पैनल तय करेगा हत्यारोपित किशोर की उम्र

अकराबाद क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित की उम्र के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट से अनुमति के लिए कागजात तैयार हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 01:54 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 01:54 AM (IST)
अलीगढ़ में डाक्टरों का पैनल तय करेगा हत्यारोपित किशोर की उम्र
अलीगढ़ में डाक्टरों का पैनल तय करेगा हत्यारोपित किशोर की उम्र

जासं, अलीगढ़ : अकराबाद क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित की उम्र के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट से अनुमति के लिए कागजात तैयार हो गए हैं। अनुमित मिलते ही डाक्टरों का पैनल उम्र निर्धारित करेगा।

28 फरवरी को अकराबाद के गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने पड़ोस के गांव के बाल अपचारी को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेजा है। मामले में सुबूत मिटाने की धारा जोड़ दी। एससी-एसटी की धारा भी जोड़ी जा रही है। किशोरी के स्वजन ने आपत्ति जताई है कि किशोर अकेले कैसे किशोरी को मार सकता है। पुलिस अब आरोपित के उम्र का सत्यापन करा रही है। कागजात में आरोपित की जन्म तिथि जनवरी 2004 दर्ज है। इसके हिसाब से उसकी उम्र 17 साल एक माह मानी जा रही है। देखने में उम्र ज्यादा भी लगती है। पुलिस पुष्टि के लिए उम्र का सत्यापन कराने के लिए डाक्टरों की मदद लेगी। सीओ बरला सुमन कनौजिया ने बताया कि आरोपित किशोर की उम्र निर्धारण को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आरोपित के मोबाइल में मिले

50 से ज्यादा अश्लील वीडियो

आरोपित किशोर के मोबाइल में पुलिस को 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। पांच से छह ऐसे ग्रुप्स हैं, जहां हर वक्त इस तरह की वीडियो शेयर होते हैं। आरोपित के गूगल सर्च इंजन में भी अश्लील वीडियो को तलाशने की बात सामने आई है। उसकी हिस्ट्री से पता चला है कि आरोपित अलग-अलग वेबसाइट्स पर अश्लील फिल्में देखता था। पुलिस अब इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि जो लोग इस तरह के कंटेंट को बेचने का काम करते हैं। उन पर शिकंजा कसा जाएगा।

chat bot
आपका साथी