गंगा में डूबने से किशोर की मौत

अलीगढ़ : दादों क्षेत्र के गांव नगला अलिया के किशोर की गंगा में डूब से मौत हो गई। उसका शव पांच किलोमी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM (IST)
गंगा में डूबने से किशोर की मौत
गंगा में डूबने से किशोर की मौत

अलीगढ़ : दादों क्षेत्र के गांव नगला अलिया के किशोर की गंगा में डूब से मौत हो गई। उसका शव पांच किलोमीटर दूर झाड़ी में मिला। 14 वर्षीय रोहताश पुत्र कोमल सिंह सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। तेज पानी के बहाव के चलते किशोर पानी में डूब गया। दोस्तों ने पहले शोर मचाया, लेकिन वहां कोई नहीं था। किशोर के साथियों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सोमवार को पूरे दिन और रात में किशोर को तलाश किया। मंगलवार सुबह किशोर का शव गांव से करीब पांच किमी दूर गंगा किनारे झाड़ी में मिला। वह अपने मां-बाप की इकलौता बेटा था। घटना के बाद घर में उसकी चार बहनें व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी