गुल बिजली से बढ़ा गर्मी का 'वोल्टेज'

अलीगढ़ : भीषण गर्मी में अब बिजली भी दगा देने लगी है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में सुबह आठ से दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 01:56 AM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 01:56 AM (IST)
गुल बिजली से बढ़ा गर्मी का 'वोल्टेज'
गुल बिजली से बढ़ा गर्मी का 'वोल्टेज'

अलीगढ़ : भीषण गर्मी में अब बिजली भी दगा देने लगी है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक कटौती रही। इससे जिन घरों में इनवर्टर नहीं थे, वहां लोग परेशान हो गए। लाइट न आने से अंदर बाहर कहीं चैन नहीं था। दोपहर दो बजे के बाद व्यवस्था सुचारू हो सकी।

शुक्रवार रात नौ बजे आई तेज आंधी से लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली। हालांकि, विद्युत विभाग ने तेज आंधी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति रोक दी। रात 10.30 बजे फिर आपूर्ति शुरू की गई। इससे डेढ़ घंटे लोग बिना बिजली के रहें। शनिवार को सुबह फिर बिजली दगा देने लगी। शहर में विक्रम फीडर व क्वार्सी फीडर में गड़बड़ी आने से बिजली ट्रिपिंग लेने लगी। इनसे जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 तक यही स्थिति रही। उधर, किशनपुर, स्वर्णजयंती नगर, ज्ञानसरोवर व मानसरोवर में भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आइटीआइ रोड क्षेत्र में दोपहर दो बजे बिजली चली गई। यहां एक घंटे तक बिजली नहीं आई। लाइट न आने से दोपहर के समय भीषण गर्मी के चलते लोग उबल पड़े। शहर की संकरी गलियों में जिनके मकान थे, उन्हें काफी दिक्कत हुई। अधिशासी अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि दिन में कुछ देरी के लिए आपूर्ति बाधित रही। उसे तुरंत ठीक कर लिया गया था।

chat bot
आपका साथी