जनता याद कर रही बसपा का शासन

अलीगढ़: बसपा के जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 01:46 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 01:46 AM (IST)
जनता याद कर रही   बसपा का शासन

अलीगढ़: बसपा के जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। पूरे प्रदेश में बसपा की लहर चल रही है। जनता बसपा शासन को याद कर रही है।

मंगलवार को गाव गडराना में कोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अशोक सिद्धार्थ ने कहा, प्रदेश में पुलिस वाले मारे जा रहे हैं तो आम जनता का क्या होगा? प्रशासन लचर हो गया है, दिनदहाड़े लूट व मर्डर हो जाते हैं, पुलिस कुछ नहीं कर पाती। प्रदेश में कोई ऐसी योजना नहीं, जो गरीबों का भला करे। केंद्र सरकार भी महंगाई बढ़ाती जा रही है। चुनावी फायदे के लिए सांप्रदायिक दंगे कराने की कोशिश की जा रही है। जनता समझ रही है ओर बहन मायावती के शासन को याद कर रही है। जोनल को-ऑडिनेटर सूरज सिंह, गजराज विमल, अशोक प्रजापति, अशोक सिंह, मुकेश चंद्रा व जिलाध्यक्ष अरविन्द आदित्य ने विचार रखे। बसपा प्रत्याशी रामकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का 21 किलो की फूलमाला और प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर लाल सिंह रस्तोगी, बनवारी लाल लोधी, मनोज लोधी, मनोज राजौरिया, सुरेश सांवरिया, बिल्लू सिंह, संजीव प्रधान, कप्तान सिंह प्रधान, साज मोहम्मद, हरिओम बघेल, रामसिंह कुशवाह, संजय कोडारी, संजय गौतम, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी