लाइसेंस शुल्क का विरोध करेंगे व्यापारी

अलीगढ़ : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे नये लाइसेंस शुल्क के विरोध म

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 01:41 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 01:41 AM (IST)
लाइसेंस शुल्क का  विरोध 
करेंगे व्यापारी

अलीगढ़ : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे नये लाइसेंस शुल्क के विरोध में उतर आया है। मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस शुल्क के रेट बहुत अधिक है। इसके अलावा दुकान, प्रतिष्ठान कुछ अन्य विभागों के अंतर्गत भी आती हैं। नगर निगम उसपर भी शुल्क लगाने की तैयारी में है। इससे व्यापारियों का जबर्दस्त आर्थिक शोषण होगा। इसे व्यापारी कतई बर्दास्त नहीं करेंगे।

नगर निगम ने माल्स, स्वीट, स्टोर, बाजार, ब्रांडेड आउटलेट आदि पर लाइसेंस शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आपत्तियां मांगी गई है। महानगर चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि नगर निगम की सूची सही नहीं है। आपत्तियों के लिए जो कवायद की जा रही है उसका भी नियम गलत है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि लाइसेंस की शतर्ें नितान्त अव्यवहारिक है। महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि अनेक प्रतिबंध ऐसे है जो अन्य विभागों के अधिकार क्षेत्र में आते है। स्वास्थ विभाग, पर्यावरण, श्रम विभाग आदि विभाग हैं। नगर निगम इन विभागों में भी अनावश्यक दखल देगा। महानगर कोषाध्यक्ष इंजीनियर रत्नाकर आर्य ने कहा कि ऐसा लगता है कि सिर्फ आय अर्जित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी