देवेंद्र हत्याकांड का खुलासा

अलीगढ़ : कोतवाली क्षेत्र में जिरौली धूमसिंह व लोहगढ़ के बीच 15 माह पूर्व हत्या कर फेंके गए शव के माम

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 01:40 AM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 01:40 AM (IST)
देवेंद्र हत्याकांड का खुलासा

अलीगढ़ : कोतवाली क्षेत्र में जिरौली धूमसिंह व लोहगढ़ के बीच 15 माह पूर्व हत्या कर फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि 22 जुलाई 2013 को अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त देवेंद्र उर्फ छोटू निवासी ढिलावन जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई थी। इसकी जाच में पुलिस ने उसकी पत्नी सावित्री के मोबाइल में पड़ी चिप से खुलासा किया। सावित्री के गाव के ही अबरार उर्फ मोनू से अवैध संबंध थे। देवेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने ही उसे मारने की साजिश रची थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी अबरार को गिरफ्तार कर लिया। उसने भी हत्या की बात कबूल की है। सावित्री अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

chat bot
आपका साथी