हाथरस के वीरेंद्र ने मारी कुश्ती में बाजी

By Edited By: Publish:Thu, 12 Sep 2013 02:49 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2013 02:49 AM (IST)
हाथरस के वीरेंद्र ने मारी कुश्ती में बाजी

संवाददाता, मडराक : देवछठ पर बुधवार को यहां दाऊजी महाराज मेले में हुए दंगल में हाथरस के वीरेंद्र ने बाजी मार ली। इनाम राशि के बतौर उन्हें 11,000 रुपये दिए गए।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नोएडा युनिवर्सिटी के चांसलर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती ऐसा खेल है, जिसका विकास मानव सभ्यता के साथ हुआ। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक इसकी गूंज है। एमएलसी व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि खेलों से ही स्वास्थ्य ठीक रहता है। पूर्व मंत्री ने हाथरस के गांव कूमरपुर के वीरेंद्र पहलवान को प्रथम पुरस्कार के तहत 11000 रुपये दिए। अरविंद सिंह के हाथों गांव तुरसैन के नरेंद्र को द्वितीय पुरस्कार के बतौर 9,100 रुपये व तृतीय पुरस्कार के बतौर यहीं के देवेंद्र पहलवान को 7,100 रुपये दिए। बसपा जिलाध्यक्ष गजराज विमल, राजीव जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष बनी सिंह बघेल, ब्लाक प्रमुख जवां उपेंद्र सिंह नीटू, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, अभिमन्यु सिंह, शिशुपाल सिंह बघेल, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे। दंगल का आयोजन ठा. सज्जनपाल सिंह, ठा. बब्लू सिंह, राजपाल सिंह गाधी, नरसिंह पाल सिंह, पन्नालाल पिप्पल, वीरपाल सिंह, सुबोध शर्मा, धनंजय सिंह फिरोज खां, रनवीर सिंह प्रधान, सुरजीत, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, विक्रम सिंह आदि ने किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी