इलाहाबाद की छोकरी बनी रूपनगर की रानी

By Edited By: Publish:Mon, 20 May 2013 12:34 AM (IST) Updated:Mon, 20 May 2013 12:36 AM (IST)
इलाहाबाद की छोकरी  बनी रूपनगर की रानी

अलीगढ़ : मोबाइल पर आई एक मिस कॉल ने दो युवाओं को जीवन साथी बनने का रास्ता दिखाया। इसमें इलाहाबाद की एक युवती रूप नगर के युवक की जीवन संगिनी बनी है। दोनों ने करीब पांच महीने एक-दूसरे को समझने और दोनों परिवारों को राजी करने में लगाया। फिर बकायदा युवक इलाहाबाद बरात लेकर गया और हिंदू रीतिरिवाज से शादी कर दुल्हन को विदा कराकर लाया। इस शादी की क्षेत्र में खासी चर्चा है।

ऐसे हुई शुरूआत

रूपनगर के एक युवक ने करीब छह महीने पहले रात में अपने दोस्त को फोन मिलाया। इस कॉल की घंटी इलाहाबाद में एक युवती मोबाइल पर बजी। युवती ने फोन रिसीव किया तो युवक को पता चला कि गलत नंबर लग गया है। जब बात हुई तो दोनों सुखद अनुभव करने लगे। एक-दूसरे के नंबर फीड कर लिए। सुबह लड़की ने फोन मिलाया तो लड़का दंग रह गया। कई मिनट बातें हुई। इसके बाद से लड़के हिम्मत बढ़ गई। दिन-रात में कई-कई बार बात होने लगीं। करीब चार महीने में दोनों एक-दूसरे को समझ गए तो दोनों ने जीवन साथी बनने का इरादा बनाया। यह बात अपने-अपने परिवार वालों को बताई। युवक के घर वालों ने उसे खूब डांटा और आगे किसी तरह की बात न करने की हिदायत दी। इलाहाबाद की दूरी को दूरी को लेकर उनमें भय था कि लड़का किसी ठगी का शिकार तो नहीं रहा। इधर, लड़की ने अपने परिजनों को पूरी तरह से राजी कर लिया। लड़के ने अपने परिवार की बातें उसे बताई तो लड़की ने लड़के की हिम्मत बांधी और शादी में कोई अड़ंगा नहीं आने का भरोसा दे दिया। फिर जैसे-तैसे बेमन लड़के वाले राजी हो गए। युवक दूल्हा बनकर बरात इलाहाबाद पहुंच गया। वहां खूब खातिरदारी हुई। हंसी-खुशी दोनों की शादी हुई। दूसरे दिन दूल्हा दुल्हन को लेकर रूप नगर आ गया। मिस कॉल से रूपनगर की रानी बनकर शादी के जोड़े में आई युवती के बारे में लोग गजब का संयोग व प्रभु का अखंड आशीर्वाद मान रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी