Kisan Andolan: रालोद पदाधिकारियों काे घरों में किया नजरबंद, नहीं करने दिया हवन

Kisan Andolan एसीएम ने मौके पर पहुंच लिया ज्ञापन जल्द होगी किसान पंचायत। किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए रालोद भी जुटी हुई है। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर दीवानी चौराहे पर हवन प्रस्तावित किया था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 04:47 PM (IST)
Kisan Andolan: रालोद पदाधिकारियों काे घरों में किया नजरबंद, नहीं करने दिया हवन
एसीएम ने मौके पर पहुंच लिया ज्ञापन, जल्द होगी किसान पंचायत।

आगरा, जागरण संवाददाता। रालाेद पदाधिकारियों ने सोमवार को दीवानी स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करने का निर्णय लिया था। तड़के से ही सभी पदाधिकारियों के आवास पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर दिया। पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंच एसीएम ने ज्ञापन लिया। रालाेद जल्द ही किसानों के समर्थन में एक बड़ी पंचायत का आयोजन करेगी।

किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए रालोद भी जुटी हुई है। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर दीवानी चौराहे पर हवन प्रस्तावित किया था। सोमवार सुबह से ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और नजर बंद कर दिया। वहीं दयालबाग निवासी रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर और लायर्स कालोनी स्थित पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल को घर में कैद कर दिया। समर्थक जुटे और विरोध जताया तो पुलिस ने लायर्स कालोनी में सभी नेताओं को एक जगह एकत्रित कर लिया। ज्ञापन लेने के लिए एसीएम प्रथम पहुंच गए, लेकिन रालोद पदाधिकारी दीवानी चौराहे जाने की मांग पर अड़े रहे। दो घंटे बाद संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व पुलिस ने रालाेद की ओर से विरोध कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को कुकथला से हिरासत में ले लिया था। इन्हें थाने से छोड़ दिया गया। विरोध करने वालों में गोपीचंद, नेम सिंह, लोचन चौधरी, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीधाराम धनगर, भीम सिंह बघेल आदि थे। 

chat bot
आपका साथी