बारिश से छलनी हो गया न्यू दक्षिणी बाइपास

दिल्ली मार्ग को जोड़ता है ग्वालियर हाईवे से 24 घंटे में निकलते हैं हजारों वाहन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 06:10 AM (IST)
बारिश से छलनी हो गया न्यू दक्षिणी बाइपास
बारिश से छलनी हो गया न्यू दक्षिणी बाइपास

जागरण टीम, आगरा। शहर को जाम से निजात दिलाने वाला करीब 32 किलोमीटर लंबा न्यू दक्षिणी बाइपास मार्ग अपने हालात पर आंसू बहा रहा है। एक सप्ताह पूर्व रुक-रुककर हुई बारिश से सड़क छलनी हो गई है। मार्ग में दो फीट तक गड्ढे हो गए हैं। यह बाइपास दिल्ली मार्ग को ग्वालियर हाईवे से जोड़ता है। पांच वर्ष पूर्व ही इसे बनाया गया था। पिछले माह आई बारिश से ही सड़क कई जगहों पर जख्मी हो गई थी। बीते दिनों हुई बारिश ने हालात और भी खराब कर दिए। डावली गांव से लेकर बाद तक मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क किनारे की मिट्टी भी कट गई है। इसके सर्विस रोड पर भी जलभराव है। बावजूद इसके भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। एक नजर में न्यू दक्षिणी बाइपास

- रुनकता से ग्वालियर रोड की कुल लंबाई 32.8 किलोमीटर।

- बाइपास का निर्माण जुलाई 2011 से शुरू होकर अक्टूबर 2016 तक हुआ।

- केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 10 दिकंबर 2016 को लोकार्पण किया।

- सड़क के निर्माण में कुल 450 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई थी। ढाबा संचालकों ने उखाड़ी बेरीकेडिग

गांव कुठावली, नगला सांवला, नगला कारे, गांव बाद, रायभा में सहित कई गांवों में बाइपास की जमीन पर अवैध कब्जे कर ढाबे खोल लिए गए हैं। सीलन से पांच जगह गिरे मकान और दीवार

जागरण टीम, आगरा। रुक-रुककर हो रही बारिश और सीलन से देहात अंचल में पांच स्थानों पर मकान की दीवार व छत ढह गई। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि हादसों में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई।

फतेहपुर सीकरी: सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद डिठवार गांव निवासी शिव सिंह के घर की दीवार ढह गई। इससे उनका सामान मलबे में दब गया। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने तहसील के अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। नगला सराय में रघुवीर के मकान की छत और दीवार सोमवार शाम को भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में स्वजन बाल-बाल बच गए। नगला बंजारा निवासी किशोरीलाल और मीरा के घरों की छत भी ढह गई। ग्राम प्रधान राधा चौधरी, लेखपाल वीरपाल सिंह और चौधरी बनवारी लाल ने मौका मुआयना किया।

पिनाहट: मनोना गांव में सोमवार रात को हुई बारिश से शिवराम का कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। उनका घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी