शार्टकट के लिए हथेली पर जान

आगरा: लंबा रास्ता न तय करना पड़े इसके लिए लोग शार्टकट अपना रहे हैं, जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। वाहन चालक भी धड़ल्ले से गलत दिशा में वाहन चलाकर ले जाते हैं, जिससे हादसे होते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM (IST)
शार्टकट के लिए हथेली पर जान
शार्टकट के लिए हथेली पर जान

जागरण संवाददाता, आगरा: लंबा रास्ता न तय करना पड़े इसके लिए लोग शार्टकट अपना रहे हैं, जिस कारण आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। रूनकता से लेकर रामबाग के बीच डेढ़ दर्जन मौत के शार्टकट बने हुए हैं। आए दिन इनके कारण हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

नवीन फल सब्जी मंडी के पास कट बना हुआ है। सिकंदरा की ओर से आने वाले मंडी में जाने के लिए रांग साइड चढ़ जाते हैं। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों से यहां अकसर गंभीर घटनाएं होती हैं। रात में तो ये और खतरनाक हो जाता है। सिकंदरा पार करने के बाद केके नगर के निकट सड़क पार करने के लिए लोग भावना स्टेट कट तक जाने की जहमत नहीं उठाते हैं। हाईवे पर डिवाइडर पार करते पर अकसर गंभीर हादसे होते हैं।

खंदारी से भगवान टाकीज के बीच फ्लाई ओवर पर एसआरके मॉल के सामने भगवान टाकीज की ओर जाने वाली सर्विस रोड से लोग ऊपर चढ आते हैं। निचले सड़क से जब तक राहगीर पूरा फ्लाईओवर की सड़क पर नहीं आ जाता, दिखाई नहीं देता है। ऐसे में रामबाग की ओर तेज गति से जा रहे वाहनों से गंभीर हादसे होने का डर बना रहता है।

तुलसी टाकीज के पास फ्लाईओवर से उतरते ही रोडवेज बस और दूसरे सवारी वाहन रोक देते हैं। यहां लोग वाहनों में चढ़ते और उतरे हैं। इसके बाद दोनों ओर डिवाइडर पार कर जाते हैं। आए दिन यहां हादसे होते हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।

अब्बुल उल्लाह की दरगाह की ओर जाने के लिए नेहरू नगर की ओर से आने वाले लोग डिवाडर होने के बाद भी सड़क पार करते हैं। पहले गैप होने के कारण बाईक सवार भी निकल जाते थे। बस से हादसा होने के बाद इसे सरिया लगाकर बंद करा दिया गया। इसके बाद भी पैदल राहगीर इसके नीचे से होकर निकलते हैं। ऐसे में कई बार बैलेंस बिगड़ जाता है और हादसे होते हैं।

मिट्टी के ढेर पर भी दौड़ा रहे वाहन

हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। मंडी के सामने दूसरी ओर सड़क निर्माण के लिए मिट्टी का ऊंचा सड़क बना दी है। शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहन इसी पर चढ़कर सिकंदरा की ओर जाते हैं। हाईवे पर ही कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर से उतर दूसरी सड़क पर जाने के प्रयास में हादसे भी होते हैं।

chat bot
आपका साथी