विहिप के प्रात संगठन मंत्री ने राम मंदिर निर्माण का दिलाया संकल्प

ब्रज प्रात के संगठन मंत्री सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं से जिले में संगठन के विस्तार एवं उसकी मजबूती के साथ संगठन गाव- गाव कैसे पहुंचे, इसके लिए चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 10:49 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 10:49 AM (IST)
विहिप के प्रात संगठन मंत्री ने राम मंदिर निर्माण का दिलाया संकल्प
विहिप के प्रात संगठन मंत्री ने राम मंदिर निर्माण का दिलाया संकल्प

आगरा(जागरण संवाददाता): विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ब्रज प्रात संगठन मंत्री ने फतेहपुर सीकरी में शनिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक ली। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भगवान श्रीराम का मंदिर जल्द निर्माण होने के संकेत दिए।

ब्रज प्रात के संगठन मंत्री सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं से आगरा जिले में संगठन के विस्तार एवं उसकी मजबूती के साथ ही संगठन गाव- गाव कैसे पहुंचे, इसके लिए चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही अयोध्या में होगा। श्री राम मंदिर देश की आन है, इसके लिए विश्व हिंदू परिषद की स्पष्ट नीति है। इस दिशा में हर कार्यकर्ता कार्य कर रहा है।

कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान बॉर्डर से गोकशी के मामले को बताए जाने पर उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सीमावर्ती प्रदेश से हो रही गायों की तस्करी को रोके नहीं तो कार्यकर्ताओं को आदोलन करना पड़ेगा । बैठक में प्रमुख रूप से आरएसएस के जिला संघचालक रामवीर सिंह, दिग्विजय नाथ, विहिप के जिलाध्यक्ष आदित्य फौजदार,सुजान राजपूत,अनुज मित्तल, नितिन गर्ग, रामनिवास फौजदार,कल्लू बाबा, सत्यवीर प्रधान, हरिचन्द प्रधान,अमित खंडेलवाल समेत कई मौजूद रहे।

ये चुने गए पदाधिकारी:

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का सीकरी में संगठन विस्तार व मजबूती के लिए नगर अध्यक्ष राहुल घाटी, प्रखंड संयोजक सीकरी विराट चौधरी ,नगर संयोजक वीरपाल माहुरा, वीरेंद्र सोलंकी कागारोल, शिवकुमार शर्मा प्रखंड संयोजक जगनेर, सीकरी समन्वय प्रमुख कल्लू बाबा, श्री ओम नंदन प्रखंड संयोजक कागारौल को नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी