आगरा को मिली मेजबानी, ताजनगरी में होगा रामायण कांक्लेव

संस्कृति विभाग इसके लिए कलाकारों और स्थान का चयन करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर वह जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को उपलब्ध कराएगा। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन के लिए बताए गए खर्चे का जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Dec 2022 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2022 07:18 PM (IST)
आगरा को मिली मेजबानी, ताजनगरी में होगा रामायण कांक्लेव
आगरा को मिली मेजबानी, ताजनगरी में होगा रामायण कांक्लेव

जासं, आगरा : ताजनगरी प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजेगी। आगरा को रामायण कांक्लेव की मेजबानी मिली है। 21 व 22 फरवरी को संस्कृति विभाग इसका आयोजन कराएगा। फरवरी में ताज महोत्सव भी होता है, इसलिए कांक्लेव की तिथियों पर पुनर्विचार किया जाएगा।

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई थी। इसमें रामायण कांक्लेव की मेजबानी पर भी विचार किया गया। रामायण कांक्लेव में श्रीराम की कथा, लोक संगीत, नाटक, रामायण गान के माध्यम से श्रीराम की गाथा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

संस्कृति विभाग इसके लिए कलाकारों और स्थान का चयन करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर वह जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को उपलब्ध कराएगा। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन के लिए बताए गए खर्चे का जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आगरा में 18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन होता है। इसमें प्रशासनिक अमला व्यस्त रहता है। इसके चलते संस्कृति विभाग को तिथियां आगे बढ़ाने पर पुनर्विचार करने को कहा गया है। रामायण कांक्लेव का आयोजन आगरा मंडल के चारों जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में होना है।

अयोध्या से हुई थी शुरुआत

रामायण कांक्लेव की शुरुआत अयोध्या से अगस्त, 2021 में हुई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका शुभारंभ किया था। प्रदेश के कई जिलों में अब तक रामायण कांक्लेव हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी