यूपी चुनाव 2022: गृह मंत्री अमित शाह आज ब्रज में, पढ़ें क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 Amit Shah in UP Chunav यूपी दौर पर आज निकल रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद निकलेंगे घर− घर मतदाताओं से संपर्क के लिए। मथुरा और आगरा में पहले चरण में मतदान होना है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 10:04 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 10:04 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: गृह मंत्री अमित शाह आज ब्रज में, पढ़ें क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम
UP Vidhan Sabha Election 2022: आज सवा 11 बजे मथुरा पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह।

आगरा, जागरण टीम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुुरा में मतदाताओं का मन टटोलेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद वह मथुरा में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे, वहीं संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में वह घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह सवा 11 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। इसके बाद मथुरा में गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे। यहां मतदाताओं से वह सीधा संवाद करेंगे। करीब एक घंटे तक संवाद के बाद मथुरा में चुनाव कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। गृह मंत्री अपराह्न तीन बजे गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। करीब साढ़े तीन बजे वह दादरी के लिए रवाना होंगे। भाजपा महानगर संयोजक राजू यादव ने बताया कि गृह मंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये रहेगा गृहमंत्री का कार्यक्रम

- सुबह 11ः15 बजे वृन्दावन पहुंचेगें गृह मंत्री अमित शाह

- सुबह 11ः15 बजे श्री बाके बिहारी जी मंदिर, वृन्दावन में दर्शन-पूजन करेंगे गृह मंत्री

- दोपहर 12ः10 बजे श्रीजी बाबा विद्या मंदिर, गोवर्धन रोड़, मथुरा में मतदाताओं के साथ करेंगे संवाद

- दोपहर 1ः25 बजे चुनाव पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

- दोपहर 3ः05 बजे गोवर्धन विधानसभा के ग्राम सतोहा में घर-घर करेंगे जनसम्पर्क। इसके बाद वे दादरी के लिए रवाना हो जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी